Home
News

अनोखे डिजाइन के साथ CMF Phone 2 लॉन्च के लिए तैयार, कम दाम में ऑफर करेगा जबरदस्त फीचर!

Phone (1) की सफलता के बाद Nothing की सब-ब्रांड CMF अब अपने अगली जेनरेशन के स्मार्टफोन CMF Phone 2 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

लंदन स्थित टेक कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपकमिंग डिवाइस को टीज किया है, साथ ही फ्लिपकार्ट पर भी इसका कैमरा डिजाइन टीज किया जा चुका है। CMF Phone 2 के अगले महीने यानी मई 2025 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

अनोखे डिजाइन के साथ CMF Phone 2 लॉन्च के लिए तैयार

CMF Phone 2 स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

CMF Phone 2 में 6.3 इंच की एमोलेड स्क्रीन होने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। हुड के नीचे, यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। यह 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज और 8GB तक LPDDR4X रैम के साथ दस्तक दे सकता है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह संभवतः एंड्रॉइड बेस्ड NothingOS 3.1 पर चलेगा। इसमें धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग भी हो सकती है। एक और दिलचस्प खासियत है कि इसमें "एसेंशियल की बटन" हो सकती है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए, CMF Phone 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का सेंसर शामिल है। फ्रंट में, यूजर 16MP का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद कर सकते हैं।

CMF Phone 2 का डिजाइन

लुक की बात करें तो, CMF Phone 2 में ब्रांड के बोल्ड और कलरफुल डिजाइन के साथ आने की संभावना है। इसमें कस्टमाइजेबल पार्ट्स के साथ मैट-फिनिश्ड ओपेक रियर पैनल और ट्रिपल हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट हो सकता है।

अनोखे डिजाइन के साथ CMF Phone 2 लॉन्च के लिए तैयार

CMF Phone 2 की कीमत (एक्सपेक्टेड)

लीक के अनुसार, CMF Phone 2 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो सकती है। 8GB+256GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X