CMF Phone 2 Pro की लॉन्चिंग 28 अप्रैल को, मिलेगा सेगमेंट का बेस्ट कैमरा; फीचर्स भी होंगे दमदार
CMF Phone 2 Pro की लॉन्चिंग 28 अप्रैल 2025 को होनी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादातर डिटेल रिवील कर दी है। कुछ दिन पहले इसके पावरफुल प्रोसेसर के बारे में बताया गया था। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट होगा।
अब इसके कैमरा सेटअप के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन बजट सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करेगा, खासकर अपने शानदार ट्रिपल कैमरा सिस्टम और पावरफुल चिपसेट की वजह से।

मिलेगा सेगमेंट का बेस्ट कैमरा सेटअप
50MP टेलीफोटो लेंस: 2x ऑप्टिकल जूम के साथ, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है। इससे जूम करने पर भी डिटेल्स और शार्पनेस बनी रहती है।
50MP मेन कैमरा: 1/1.57" का बड़ा सेंसर, जो लो लाइट में भी बेहतरीन परफॉर्म करता है।
8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा: 119.5° वाइड एंगल व्यू के साथ, ग्रुप फोटोज और लैंडस्केप्स के लिए परफेक्ट।
परफॉर्मेंस में भी दमदार
चिपसेट: MediaTek Dimensity 7300 PRO
CPU परफॉर्मेंस: पिछले फोन से 10% तेज
GPU ग्राफिक्स: 5% बेहतर
AI पावर: 6th जनरेशन NPU के साथ 4.8 TOPS की AI कंप्यूटिंग क्षमता
गेमिंग एक्सपीरियंस
- 120 FPS पर BGMI
- +53% नेटवर्क बूस्ट
- 1000Hz टच सैंपलिंग रेट
CMF Phone 2 Pro एक्सपेक्टेड
फोन के प्रोसेसर को 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Nothing OS 3.1 पर रन करेगा। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि इस बार भारत में चार्जिंग अडैप्टर भी बॉक्स के अंदर मिलेगा, जो यूजर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
कितनी हो सकती है कीमत?
Nothing का दावा है कि यह फोन कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में बजट सेगमेंट में नई मिसाल पेश करेगा। इसकी कीमत 22,000 रुपये से कम रखी जा सकती है, जिससे यह फोन किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स का एक्सपीरियंस देने वाला डिवाइस साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







