धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार CMF Phone 2 Pro, अनोखे डिजाइन के साथ ईयरबड्स भी होंगे लॉन्च
नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम CMF Phone 2 Pro है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है।
फोन को पिछले साल लॉन्च किए गए सीएमएफ 1 के सक्सेसर के तौर पर कंपनी लेकर आ रही है। कंपनी इस फोन के साथ CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus को भी लॉन्च करने वाली है। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन मिलेंगे और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। आइए जानते हैं।

CMF Phone 2 Pro लॉन्च डेट
Nothing की सब-ब्रांड CMF भारत में अपने नए CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल 2025 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई टीजर जारी कर इस बात की पुष्टि की है।
CMF द्वारा जारी पहला टीजर एक ऐब्स्ट्रैक्ट वीडियो के रूप में सामने आया, जिसमें कैमरा मॉड्यूल की झलक दिखाई गई है। यह तीन सेकंड का वीडियो एक सिंगल कैमरा सेटअप दिखाता है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
कैमरा सेटअप
एक हालिया लीक में फोन के कथित बैक पैनल में तीन कैमरा लेंस दिखाई दिए हैं। इसके अलावा, एक प्रेस डिजाइन भी इसी कैमरा ओरिएंटेशन की पुष्टि करता है। एक अन्य टीजर में फोन के कोने की झलक दी गई है, जिसमें Nothing Phone जैसी इंडस्ट्रियल डिजाइन एलिमेंट्स जैसे कि एक्सपोज्ड स्क्रूज और मेटालिक फिनिश नजर आ रही है।
फोन के बैक पैनल पर "CMF by Nothing" की ब्रांडिंग भी दिख रही है। कंपनी का नया टैगलाइन है 'A new finish. Textured, Tactile, Different'
यह माना जा रहा है कि CMF Phone 2 Pro अपने पुराने वर्जन CMF Phone 1 से डिजाइन और फिनिश के मामले में एक बड़ा बदलाव लाएगा। आपको याद होगा कि CMF Phone 1 में मॉड्यूलर डिजाइन था, जिसमें बैक कवर बदले जा सकते थे। एक्सेसरीज जोड़ी जा सकती थीं। नया डिजाइन और एक्सपोज्ड स्क्रूज इसी दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं कि शायद इस बार भी बैक रिमूवेबल हो।


Click it and Unblock the Notifications








