CMF Phone 2 Pro में मिलेगा Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 28 अप्रैल को हो रही एंट्री
CMF ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro के प्रोसेसर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। यह डिवाइस 28 अप्रैल को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च होने वाला है, साथ ही CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2a Plus भी इसी दिन पेश किए जाएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि भारत में CMF Phone 2 Pro के बॉक्स में चार्जर भी शामिल होगा, जो CMF और Nothing दोनों के लिए एक नई शुरुआत है।

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि CMF Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट होगा, जो पिछले मॉडल में इस्तेमाल हुए Dimensity 7300 की तुलना में 10% बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 5% बेहतर ग्राफिक्स देने का दावा करता है। Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 120fps पर BGMI गेमिंग, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट और 53% तक नेटवर्क बूस्ट देने में सक्षम होगा।
टीजर इमेज में फोन का कैमरा डिजाइन भी दिखाई दिया है, जिसमें ओवल शेप मॉड्यूल के साथ डुअल कैमरा और एक अन्य सेंसर देखा जा सकता है। इससे संकेत मिलता है कि यह CMF का पहला ट्रिपल रियर कैमरा फोन हो सकता है। इसके अलावा, फोन के ऑरेंज कलर ऑप्शन और फ्लैट एज डिजाइन व नैरो बेजल्स को भी हालिया प्रमोशनल इमेज में दिखाया गया है।
Geekbench पर लिस्ट हुए एक मिस्ट्री फोन को CMF Phone 2 Pro माना जा रहा है, जिसमें एंड्रॉइड 15 OS और 8GB रैम का जिक्र है। इसने सिंगल-कोर में 1012 और मल्टी-कोर में 2939 का स्कोर किया है। इसके साथ ही डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिससे इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि होती है।
पिछला मॉडल, CMF Phone 1 भारत में 15,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। अब चूंकि यह नया वर्जन Pro है, ऐसे में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








