कॉलगेट ने बनाया स्मार्ट टूथब्रश, बैटरी-ब्लूटूथ से है लैस
स्मार्ट गैजेट सुनकर आपके दिमाग में टीवी, फ्रिज, मोबाइल और वॉच जैसी चीजें ही आती हैं, तो अब टाइम आ गया है कि आप थोड़े अपडेट हो जाएं। पॉपुलर कंपनी कॉलगेट में हाल ही में स्मार्ट टूथब्रश पेश किया है। कॉलगेट ने इस टूथब्रश को Colgate E1 नाम से पेश किया है।
इस टूथब्रश के फीचर्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये टूथब्रश यूजर के दातों के आकार और डिजाइन को मॉनिटर कर लेगा, जिससे आप अपने दातों को सही तरीके से चमका पाएं। कंपनी ने इस स्मार्ट टूथब्रश को 99 डॉलर यानी करीब करीब 6,324 रुपए में खरीद सकते हैं।

कॉलगेट E1 स्मार्ट टूथब्रश के लिए कंपनी ने आइफोन निर्माता कंपनी ऐपल के साथ साझेदारी की है। ये फोन ऐपल की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके ब्रश के फीचर्स की बात करें, तो इसमें ब्रश के साथ कंपनी ने कॉलगेट कनेक्ट आइओएस ऐप भी पेश किया है, जिसके जरिए आप अपना रियल टाइम भी देख सकते हैं। फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कंपनी ने ऐप नहीं पेश किया है।
सबसे खास फीचर की बात करें, तो कॉलगेट E1 टूथब्रश ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है, जो यूजर के जबड़ों और दातों को मॉनिटक कर लेता है। यूजर को मॉनिटर करने के बाद ये यूजर को सही तरीके से ब्रश करने के तरीके बताएगा। इसके अलावा इस ब्रश में बैटरी भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इस फोन को एक बार चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी 10 दिनों तक चलेगी। इस ब्रश के साथ यूजर को एक चार्जर भी मिलेगा जिससे ब्रश की बैटरी चार्ज की जा सके।

कॉलगेट E1 टूथब्रश की और स्पेशिलिटी के बारे में बताएं तो ये टूथब्रश यूजर्स की ब्रश करने के तरीके और आदतें नोट कर लेगा, जिससे यूजर को अच्छे परिणाम मिल सकें। ये टूथब्रश ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ब्रश करना बोरिंग लगता है, तो इस ब्रश से यूजर्स गेम का मजा भी ले सकते हैं।
बता दें कि स्मार्ट टूथब्रश बनाने वाली कॉलगेट पहली कंपनी नहीं है। कॉलगेट से पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कोलिब्री नामक कंपनी पहले ही स्मार्ट टूथब्रश लॉन्च कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








