Home
News

एलोन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक न करने के लिए कॉलेज स्टूडेंट ने मांगे $50,000

एलोन मस्क (Elon Musk) जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं और इनके प्राइवेट जेट भी है। अमीर लोगों के लिए सुख भी होता है और तकलीफें भी झेलनी पड़ती है। जी हाँ, एलोन मस्क ने एक टेक सेवी स्टूडेंट जैक स्वीनी को अपनी निजी सुरक्षा के बारे में चिंताओं के कारण अपने प्राइवेट जेट को ट्रैक करने से रोकने के लिए $5,000 यानी (लगभग 3.75 लाख रुपये) का ऑफर दिया है ताकि वो ट्रैक न कर सकें।

एलोन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक न करने के लिए कॉलेज स्टूडेंट ने मांगे $50,000

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कॉलेज के स्टूडेंट ने टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ के एलोन मस्क के प्राइवेट जेट और पब्लिकली उपलब्ध डेटा का उपयोग करके कई हाई-प्रोफाइल आंकड़ों पर नजर बना रख रही है इस कारण CEO Elon Musk इससे छुटकारा पाना चाहते हैं और स्टूडेंट को $5000 देने का ऑफर दिया।

स्टूडेंट ने $5000 डॉलर का ऑफर ठुकराया, मांगे $50000 डॉलर

हालांकि स्टूडेंट ने $5000 डॉलर के प्रस्ताव को लेने से इनकार कर दिया है। स्टूडेंट जैक स्वीनी (Jack Sweeney) जिसकी आयु 19 साल है। स्वीनी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसके बजाय 50,000 डॉलर यानी (लगभग 37.55 लाख रुपये) की मांग की है जो कि बहुत बड़ा अमाउंट है। उन्होंने कहा कि इतने पैसों से वो अपनी स्कूली शिक्षा अच्छे से पूरी कर पाएगा और साथ ही खुद की गाड़ी और टेस्ला मॉडल 3 भी खरीद पाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 19 वर्षीय जैक स्वीनी जो Twitter पर कई हैंडल्स मैनेज करता है जिसमें से ज्यादातर बॉट्स ही हैं। इसमें उनके एक अकाउंट का नाम ElonJet दिया गया है। यह ट्विटर बॉट Tesla के CEO Elon Musk के प्राइवेट जेट की उड़ानों को फॉलो करता है और उसको ट्विटर पर हमेशा अपडेट करता रहता है। इस ट्विटर हैंडल पर फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब अकाउंट को कुल 1 लाख 98 हजार से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।

अन्य सेलिब्रिटीज को भी करता है ट्रैक

इतना ही नहीं 19 वर्षीय यह स्टूडेंट एलोन मस्क ही नहीं बल्कि बिल गेट्स (Bill Gates) और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) जैसे बड़े सेलिब्रिटीज के भी प्राइवेट जेट्स को फॉलो करता है और उन्हें ट्रैक करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
College student demands $50,000 for not tracking Elon Musk's private jet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X