Home
News

5,999 रुपए में 13MP कैमरा- 3900mAh बैटरी के साथ कॉमियो स्मार्टफोन लॉन्च

By Neha

कॉमियो कंपनी ने गुरुवार को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Comio C2 Lite और Comio S1 Lite लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन को मिड रेंज कैटेगिरी में लॉन्च किए हैं। इस साल की शुरुआत में ही कई कंपनियों ने मिड और स्टार्टिंग रेंज प्राइस कैटेगिरी में स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यूजर्स की डिमांड को देखते हुए स्मार्टफोन मेकर्स शुरुआती कीमत वाले स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं।

कॉमियो के स्मार्टफोन की बात करें, तो कीमत के मुकाबले फोन को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइए अब जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेक्स और कीमत के बारे में।

5,999 रुपए में 13MP कैमरा- 3900mAh बैटरी के साथ कॉमियो स्मार्टफोन लॉन्च

Comio C2 Lite और Comio S1 Lite की कीमत और उपलब्धता-

Comio C2 Lite और Comio S1 Lite की कीमत और उपलब्धता-

कॉमियो सी2 लाइट की कीमत 5,999 रुपए है, वहीं कॉमियो एस1 लाइट को भारत में 7,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। कॉमियों के इन स्मार्टफोन को ऑनलाइन के अलावा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Comio C2 Lite और Comio S1 Lite पर ऑफर-

Comio C2 Lite और Comio S1 Lite पर ऑफर-

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो कॉमियो के इन दोनों स्मार्टफोन पर 2,200 रुपए कैशबैक ऑफर दे रही है। ये कैशबैक ग्राहकों को 50 रुपए के 44 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेगा। 50 रुपए के फ्री रिचार्ज वाउचर 198 रुपए औऱ 299 रुपए के रिचार्ज पर ही वैलिड होंगे।

Comio C2 Lite के स्पेसिफिकेशन-

Comio C2 Lite के स्पेसिफिकेशन-

इस फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। ये फोन एम वॉल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को मेटालिक ग्रे, रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड कलर में लॉन्च किया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एफ/2.2 अपर्चर रियर कैमरा दिया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर सेंसर और मॉड्यूल फ्लैश के साथ आता है।

इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1.5 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट पर बेस्ड कॉमियो यूआई पर चलता है। डुअल सिम वाले इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3900 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 27 घंटे तक के टॉक टाइम और 350 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देती है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल दिया गया है।

WhatsApp Tricks in Hindi : वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलें
Comio S1 Lite के स्पेसिफिकेशन-

Comio S1 Lite के स्पेसिफिकेशन-

इस फोन में 5 इंच का 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, एम वॉल ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद के साथ आता है।

कैमरा की बात करें, तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल-एलईडी फ्लैश दिया गया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737 चिपसेट दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलता है। डुअल सिम वाले कॉमियो एस1 लाइट में 2जीबी रैम दिया गया है। इस फोन में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट बेस्ड कॉमियो यूआई पर चलता है। इस फोन की बैटरी इसमें 3050 एमएएच की है। कंपनी के अनुसार ये बैटरी 10 घंटे तक के टॉक टाइम और 160 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देती है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन को ओसियन ब्लू, रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Comio S1 Lite and Comio C2 Lite Smartphones india me Launch ho gaye hain. Comio S1 Lite ka price 7,499 rs. and Comio C2 Lite ka price 5,999 rs. hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X