तीन बजट स्मार्टफोन लॉन्च कॉमियो C1, S1 और P1
चाइना की कंपनी टॉपवाइज कम्युनिकेशन ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपने तीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं, जिनमें कॉमियो C1, कॉमियो S1 और कॉमियो P1 शामिल हैं। इन स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपए, 8,999 रुपए और 9,999 रुपए रखी गई है।

कॉमियो के ये तीनों स्मार्टफोन सभी मेन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। कंपनी की मानें तो नॉर्थ इंडिया में आने वाले हफ्ते में यह फोन देखे जा सकते हैं जबकि वेस्ट इंडिया में यह सितंबर के अंत तक आ सकते हैं।
यह तीनों बजट स्मार्टफोन कॉमियो C1, S1 और P1 एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और यह सभी 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में मेटल बॉडी दी गई है।
कॉमियो C1 स्मार्टफोन
कॉमियो C1 स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन है, इस स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपए है और यह इस लिस्ट में सबसे सस्ता फोन है। इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसमें 1.3GHz क्वाड कोर 64 बिट मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1जीबी की रैम है और 32जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। इसकी बैटरी 2700mAh की है। इस स्मार्टफोन में 8 एमपी का मेन कैमरा है और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
कॉमियो S1
कॉमियो S1 स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपए है और यह भी एक बजट फोन है। इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसमें 1.3GHz क्वाड कोर 64 बिट मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2जीबी की रैम है और 32जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 13 एमपी का रियर कैमरा है और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 2700mAh की है।
कॉमियो P1
कॉमियो P1 स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए रखी है। इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसमें 1.3GHz क्वाड कोर 64 बिट मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी की रैम है और 32 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 13 एमपी का रियर कैमरा है और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 5000mAh की है, कंपनी के अनुसार इसमें 24 घंटे का टॉक टाइम और 30 दिनों का स्टैंड बाय टाइम देने की क्षमता है।
अन्य डिटेल और सेल
कॉमियो C1 स्मार्टफोन मेलो गोल्ड अरु स्पेस ब्लैक दो कलर वैरिएंट में पेश किया गया है। जबकि कॉमियो S1 रॉयल ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर में मिलेगा। वहीं कॉमियो P1 मेटल ग्रे और सनराइज गोल्ड कलर में आता है। इन फोन के साथ कंपनी 100 दिनों की अतिरिक्त वारंटी, स्क्रीन ब्रेकेज वारंटी और 30 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications