13MP कैमरा वाला Comio X1 Note भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
स्मार्टफोन ब्रांड Comio ने मंगलवार को भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Comio X1 Note लॉन्च कर दिया है। कैमियो ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हाल ही में एंट्री ली है और कंपनी भारतीय कस्टरमर्स के लिए बजट स्मार्टफोन पेश कर रही है। अब कंपनी ने अपनी X सीरिज का विस्तार करते हुए बजट स्मार्टफोन पेश किया है।
कैमियो X1 नोट की भारत में कीमत 9,999 रुपए है। लॉन्च के साथ ही इस फोन की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता के बारे में।

कैमियो X1 नोट की उपलब्धता
कैमियो के पिछले हैंडसेट तक ये उत्तर भारत तक सीमित थी लेकिन अब कैमियो X1 नोट के साथ कंपनी दक्षिण भारत के रिटेल मार्केट में भी एंट्री लेने जा रही है। ये स्मार्टफोन भारत के सभी रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप इस फोन को ऑनलाइन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेजन, शॉप क्लू और पेटीएम से भी खरीदा जा सकता है।
कैमियो X1 नोट पर लॉन्च ऑफर
कैमियो ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कैमियो X1 नोट को खऱीदने पर जियो यूजर्स को 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक यूजर्स के जियो वॉलेट में 50 रुपए के 44 वाउचर के रूप में क्रेडिट होगा। यूजर्स हर रिचार्ज पर सिर्फ एक वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
कैमियो X1 नोट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को अपने पिछले हैंडसेट के लुक में ही पेश किया है। फोन में प्लास्टिक बॉडी दी है। कंपनी ने इस फोन को गोल्ड और रॉयल ब्लू जैसे बेसिक कलर्स में पेश किया है। इस फोन का लुक भी मैटल बॉडी जैसा नहीं है। सिक्योरिटी फीचर्स के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। फिंगर प्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। कंपनी का दावा है कि फिंगर प्रिंट सेंसर के जरिए सिर्फ 0.15 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है।
फोन में 6 इंच का फुल HD+ डिसप्ले दिया है, जो 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन के बड़े डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 2900mAh की बैटरी दी है। जिसे औसत कहा जा सकता है।
कैमियो के इस स्मार्टफोन में 1.45GHz क्वाडकोर प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 3 जीबी की है और इसका इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी का है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरजे को 128GB जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ऑउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और ये पिक्चर इन पिक्चर, नए इमोजी और डुअल अकाउंट के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए कैमियो के इस स्मार्टफोन में 13MP का प्रायमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया है। फोन का रियर कैमरा बोकेह मोड, ब्यूटी, पनोरमा और सोशल व नाइड मोड के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो ये फोन 4G LTE, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर एक साल और 100 दिनों की वॉरंटी दे रही है। इसके अलावा इस फोन पर 30 दिनों की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








