Home
News

2022 में 75,000 से अधिक भारतीय कर रहें है इस तरह के पासवर्ड का उपयोग, इससे है हैकर्स काफी खुश

2022 में 75,000 से अधिक भारतीय कर रहें है इस तरह के पासवर्ड का उपयोग

Common passwords List 2022: ऐसा लगने लगा है कि लोग अभी भी 2022 में अजीब से पासवर्ड का उपयोग कर रहे हैं। हर साल, यह पता चलता है कि यूजर कमजोर पासवर्ड का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वे अपनी गलतियों से सीखने को तैयार नहीं हैं। कमजोर या आसानी से अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड हैकर्स के लिए आपका डेटा या कोई भी जानकारी चुराना आसान बना सकते हैं, जो आपको भारी पड़ सकता है।

पासवर्ड के लिए हो रहा है 'Password' का उपयोग

नॉर्डपास ने 2022 के लिए अपनी वार्षिक सबसे आम पासवर्ड लिस्ट शेयर की है, जिससे पता चलता है कि भारत में करीब 3.5 लाख लोग साइन अप करने के लिए पासवर्ड के रूप में "पासवर्ड" का ही उपयोग कर रहे है। रिपोर्ट में आश्चर्यजनक रूप से यह भी दिखाया गया है कि बिगबास्केट को 75,000 से अधिक भारतीयों द्वारा पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस साल के टॉप 10 सबसे कॉमन पासवर्ड हैं

123456, bigbasket,
पासवर्ड, 12345678,
123456789,
pass@123,
1234567890,
anmol123,
abcd1234 और
googledummy

रिपोर्ट के मुताबिक, ये पासवर्ड हजारों यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि लगभग 30 देशों में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है । रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूरी दुनिया में गेस्ट, वीआईपी, 123456 और अन्य जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "हर साल, रिसर्च करने वाले एक ही पैटर्न देखते हैं - लोग लोकप्रिय नामों का उपयोग कर रहे हैं, जो काफी कमजोर पासवर्ड हैं और हैकर के काम को बहुत आसान बना देंगे।

आप अपने अकाउंट को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?

- यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अलग-अलग alphabets , signs और numbersके साथ लंबे पासवर्ड का उपयोग करें। उदाहरण के लिए, कोई "@s1Q0#+Ga@os" का उपयोग कर सकता है। लोगों को सब कुछ शामिल करने की जरूरत है। हां, ऐसे पासवर्ड याद रखना मुश्किल होता है, लेकिन कम से कम आपका डेटा तो सुरक्षित रहता है।

- हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए क्योंकि कुछ अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड का उपयोग करना अच्छा व्यवहार नहीं है। इससे हैकर के लिए आपका पासवर्ड क्रैक करना और अकाउंट एक्सेस करना आसान हो जाएगा।

- यदि आप अपना पासवर्ड हर महीने अपडेट नहीं कर सकते हैं, तो इसे कम से कम हर 3 महीने में चेंज करते रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Common Passwords List 2022: It seems that people are still using weird passwords in 2022. Every year, it turns out that users are using weak passwords, but it seems they are unwilling to learn from their mistakes. Weak or easily guessable passwords can make it easier for hackers to steal your data or any information that could cost you dearly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X