ये 6 टेलीकॉम प्लान आते हैं सबसे ज्यादा फायदे के साथ
रिलायंस जियो 2016 से पूरे भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में है। जियो ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में लेते ही प्रीपेड प्लान किफायती दाम में पेश किया, जो बाकी कंपनियों के लिए कॉम्पिटीशन बन गया। अब कंपनी ने अपने पोस्टपेड सेगमेंट पर फोकस किया है। जियो के पास पहले से ही प्रायवेट कंपनियों जैसे एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर जैसे निजी दूरसंचार ऑपरेटरों की तुलना में कई रेंज और वैलिडिटी के आधार पर पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं।
पोस्टपेड सेगमेंट में दस्तक देने के साथ जियो को उसके एआरपीयू बढ़ाने में और मदद करेगा। जियो के 199 रुपये की पोस्टपेड प्लान के साथ-साथ अन्य दूरसंचार कंपनियों के कई नए पोस्टपेड प्लान्स रहते हैं जिसके चलते उनका आपस में विवाद रहता है।

जाहिर सी बात है कि कई ऑपरेटर्स जियो के कई प्लान्स से मेल खाते हैं, लेकिन एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर के पोस्टपेड प्लान्स कई अत्यधिक वॉयस और डेटा लाभ के साथ आते हैं।
रिलायंस जियो
कंपनी रिलायंस जियो ने अपना सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 199 रुपए पेश किया है। इसमें यूजर को पूरे महीने के लिए 25 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉ1लिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें इंटरनेशनल रोमिंग प्लान और मैसेज भी मौजूद है।
भारती एयरटेल
पिछले महीने ही एयरटेल ने अपने फेमस पोस्पेड प्लान को पेश किया था जिसका प्राइस 649 रुपए था। कुछ महीने पहले, कुछ कारणों से कंपनी ने नए यूजर्स के लिए यह प्लान बंद कर दिया था, हालांकि पुराने पुराने उपयोगकर्ताओं के लिए इस प्लान में मौजूद ऑफर वही थे। नए 649 रुपये वाले प्लान के तहत महीने भर 50 जीबी डेटा के अलावा सब्सक्राइबर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा। यह सुविधा रोमिंग में भी उपलब्ध होगी। यह मुफ्त में एड-ऑन कनेक्शन की सुविधा देता है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस के साथ यूज़र को अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
बीएसएनएल
निजी कंपनियों के मुकाबले भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 399 का प्लान पेश किया था, जिसे घर वापसी प्लान के नाम से भी जाना गया। ये प्लान कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स को मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ 30GB डेटा मिलता है। हालांकि, बीएसएनएल इस प्लान में कोई एसएमएस सर्विस नहीं देता।
वोडाफोन
आइडिया और एयरटेल से मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने अपने एंट्री लेवल 399 वाले पोस्टपेड प्लान को अपने यूज़र के लिए अपडेट कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 20 जीबी डाटा के साथ फ्री वोडाफोन सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि, इस प्लान में एसएमएस की सेवा मौजूद नहीं होती।
आइडिया
एयरटेल और वोडाफोन की तरह आइडिया ने भी अपना 389 रुपए वाले प्लान को रिवाइज किया है। आइडिया के 389 वाले प्लान में यूजर कसे 20 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर महीने 3000 एसएमएस मिलते हैं। आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल पोस्टपेड प्लान को चुनने का एक फायदा डेटा रोलओवर स्कीम है। जिसमें यूजर इस महीने के डेटा को अगले महीने में आगे बढ़ा सकता है।

बीएसएनएल
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 399 रुपए वाले प्लान के साथ 799 रुपए का पोस्पेड प्लान भी पेश किया था। जिसमें 799 रुपये प्लान में यूजर्स को 60 जीबी इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस जो रोमिंग में भी उपलब्ध हैं। हालांकि इसमें डेटा रोलओवर और एसएमएस सेवा नहीं मिलती। वहीं, यह टेलको निजी दूरसंचार की तुलना में 20 परसेंट अतिरिक्त डेटा लाभ प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








