Computex 2025 में Acer ने लॉन्च किए Copilot+ PCs, पोर्टेबल मॉनिटर्स और RTX 50-Series लैपटॉप
ताइवान के ताईपेई में आयोजित किए जा रहे Computex 2025 की इस बार की थीम 'AI Next' है। इसमें AI और रोबोटिक्स के लिहाज से कटिंग-एज एडवांसमेंट देखने को मिल रहे हैं। इसमें नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी और फ्यूचर मोबिलिटी की झलक भी देखने को मिल रही है।
टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियां इसमें अपने इनोवेशन शोकेस कर रही हैं। इसमें अब तक क्या-क्या अनवील किया जा चुका है। आइए जानते हैं।

Acer FreeSense Ring
Acer ने पहली FreeSense Ring स्मार्ट रिंग लॉन्च की है। इसे ड्यूरेबिलिटी और कंफर्ट दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका वजन भी काफी कम है। यह AI-ड्राइवन वेलनेस इनसाइट्स प्रोवाइड करने में सक्षम है। इसके साथ ही Acer AI TransBuds को भी पेश किया गया है। लाइटवेट ईयरबड्स में सीमलैस मल्टीलिंग्वल कम्युनिकेशन की सुविधा है। इनमें एआई-पावर्ड टू-वे वॉयस ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है।
Acer E-Mobility Portfolio
Acer ने Computex 2025 ई-स्कूटर और ई-बाइक्स की झलक भी दिखाई है। लाइनअप में ईस्कूटर सीरीज 4 सेलेक्ट, सीरीज 5 सेलेक्ट, प्रेडेटर ES स्टॉर्म और प्रेडेटर ES थंडर शामिल हैं।
Acer Aspire AI Series Laptops
Acer ने AI से लैस 6 नए Copilot+ PCs पेश किए हैं। नए लाइनअप में 14-इंच और 16-इंच मॉडल शामिल हैं, जो छात्रों से लेकर प्रोफेशनल्स तक की रोजमर्रा की जरूरतों के अनुसार कई कॉन्फिगरेशन पेश करते हैं। इन्हें थिन और लाइटवेट एल्यूमीनियम चेसिस के साथ तैयार किया गया है। सभी लैपटॉप पोर्टेबलिटी के लिहाज से भी बेस्ट चॉइस हो सकते हैं।
Acer Gaming और Smart Monitors
गेमर्स और मोबाइल प्रोफेशनल्स के लिए कंप्यूटेक्स 2025 में कटिंग-एज मॉनिटर्स पेश किए गए हैं। इनमें हाई-रिफ्रेश रेट QD-OLED और गूगल टीवी स्मार्ट मॉनिटर्स और 4K पोर्टेबल स्क्रीन शामिल हैं। Predator Triton 14 AI - Graphene कूलिंग के साथ AI लैपटॉप
Acer का नया Predator Triton 14 AI एक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें Intel Core Ultra 9 288V प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 5070 GPU मिलता है। खास बात यह है कि यह ग्रैफीन थर्मल इंटरफेस मटेरियल (TIM) का उपयोग करने वाला पहला लैपटॉप है, जिससे बेहतर कूलिंग और परफॉर्मेंस मिलती है।
Swift Edge AI और Swift Go AI - Intel Ultra 200V के साथ AI लैपटॉप्स
Acer ने Swift Edge 14 AI, Swift Go 16 AI, और Swift Go 14 AI मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इनमें Intel Core Ultra 200V सीरीज प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड AI एक्सेलेरेशन के साथ वाइब्रेंट OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Iconia V12/V11 Tablets और 5G कनेक्टिविटी डिवाइसेज
- Acer ने Iconia V12 और V11 टैबलेट्स लॉन्च किए हैं जो स्लिम मेटल बॉडी, ब्राइट डिस्प्ले और 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
- Iconia V12/V11 Tablets और 5G कनेक्टिविटी डिवाइसेज
- Acer ने Iconia V12 और V11 टैबलेट्स लॉन्च किए हैं जो स्लिम मेटल बॉडी, ब्राइट डिस्प्ले और 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
- Connect X6E Plus 5G CPE: Wi-Fi 6E, NFC सपोर्ट और मल्टी-सिम फीचर के साथ
- Connect M4 Mobile Wi-Fi: एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी के साथ
- Connect D5 Pro 5G Dongle: 3.2 Gbps तक की स्पीड और लो लेटेंसी के साथ
- ProCreator Series मॉनिटर - क्रिएटर्स के लिए हाई-क्वालिटी डिस्प्ले
Acer के ProCreator Series मॉनिटर खासतौर पर फोटो, वीडियो और ग्राफिक्स डिजाइनर्स के लिए बनाए गए हैं।
मेन स्पेसिफिकेशन
- Calman-verified हाई-रेजॉलूशन डिस्प्ले- कलर एक्युरेसी में बेजोड़
- वाइड कलर गैमट- बेहतर ब्राइटनेस और शार्पनेस
- परफेशनल एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेस्ट चॉइस
Swift Edge AI और Swift Go AI- AI-पावर्ड परफॉर्मेंस के साथ Acer ने अपनी Swift सीरीज को भी अपग्रेड किया है, जिसमें अब Intel Core Ultra 200V सीरीज प्रोसेसर दिए गए हैं जो इंटीग्रेटेड AI एक्सेलेरेशन के साथ आते हैं। इन लैपटॉप्स में हाई-क्वालिटी OLED डिस्प्ले भी मिलता है।
नए मॉडल्स में शामिल हैं।
- Swift Edge 14 AI
- Swift Go 16 AI
- Swift Go 14 AI
मेन स्पेसिफिकेशन
- शानदार OLED स्क्रीन - वाइब्रेंट कलर और डीप ब्लैक्स के साथ
- Intel की नई Ultra सीरीज - फास्ट परफॉर्मेंस और AI टास्क्स में एक्सीलेंट
- स्टाइलिश और पोर्टेबल डिजाइन - क्रिएटिव और प्रोडक्टिव यूजर्स के लिए परफेक्ट


Click it and Unblock the Notifications








