पांच दिन तक खाना ठंडा रखेगा 'सुपर कूलर बैग'
अगर आप गर्मी के दिनों में भी खाने को ज्यादा दिन तक बचाकर रखना चाहते हैं या यात्रा के दौरान खाना खराब होने से बचाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिनलैंड की एक कंपनी द्वारा बनाया गया विद्युतरहित कूलर बैग खाने को कम से कम 4-5 दिन तक ठंडा रख सकेगा। समाचार वेबसाइट,'गुडन्यूजफिनलैंड डॉट कॉम' के मुताबिक, इस 'सुपर कूलर बैग' का निर्माण हेलसिंकी के पास स्थित तुसुला की आइसब्रिज ओए कंपनी ने किया है।
पढ़ें: 5 साल बाद आपके हाथों में होंगे ये भविष्य के स्मार्टफोन
आइसब्रिज ओए कंपनी के सीईओ जुक्का हेमालेइनेन ने कहा, कंपनी के द्वारा बनाए गए 'नॉन-इनेक्ट्रिक कूलिंग सिस्टम' को कूलर बैग की तरह प्रयोग किया जा सकता है।

पढ़ें: इन तस्वीरों को देखकर बिना हंसे नहीं रह पाएंगे आप
अधिकारी ने बताया, अभ्यास के तौर पर अभी केवल एक ही बैग तैयार किया गया है लेकिन उपभोक्ता बाजार योग्य बनाने के लिए इसमें अभी कुछ सुधार किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य साल के अंत तक इसे पूरा कर लेना है। सुपर कूलर बैग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पारंपरिक कूलर बैग की तुलना में ज्यादा दिनों तक खाने को ताजा बनाए रख सकता है और इसका तापमान नियंत्रण भरोसमंद है।
पढ़ें: ऐसे विज्ञापन जिन्हें देखकर हंस देंगे आप
यह कूलर बैग उन जगहों के लिए को देखते हुए बनाया गया है जहां पर बिजली के साधनों की कमी है। हेमालेइनेन ने कहा, सुपर कूलर बैग विशेष रूप से यात्रा, लंबी पद यात्राओं, गर्मियों में कहीं बाहर रुकने, बोटिंग और त्योहारों जैसे कार्यक्रमों के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि इस बैग के लिए सबसे बड़ा बाजार मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका होगा।


Click it and Unblock the Notifications







