5499 रुपए में 2GB रैम व 8MP कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च
स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने इंडिया में अपने दो नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Coolpad A1 को 5,499 रुपए और Coolpad Mega 4A को 4,299 रुपए में लॉन्च किया है।
कीमत की तुलना में कंपनी ने इन दोनों फोन में दमदार फीचर्स दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 12 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
कूलपैड A1 और कूलपैड मेगा 4A एक्सक्लूसिवली ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इन्हें ऑनलाइन नहीं खऱीदा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया है।

कूलपैड A1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

फोन के स्पेक्स की बात करें, तो इसमें 5.0 इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया है, जो 1280 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रेगन 210, 1.1 GHz क्वाडकॉर प्रोसेसर है। रैम की बात करें, तो ये 2 जीबी की है। वहीं फोन का इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी का है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए कूलपैड A1 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है। ये फोन एंड्रॉइड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 240 घंटों का स्टेंडबाय टाइम देती है।
इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर नहीं दिया है, लेकिन ये प्रोक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 2G, 3G और 4G नेटवर्क सपोर्ट, WLAN 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 4.0 जैसे ऑप्शन दिए हैं।
कूलपैड मेगा 4A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

इस फोन में पिछले फोन की तुलना में लाइट फीचर्स और स्पेक्स दिए गए हैं। इस फोन में 5 इंच का एचडी डिसप्ले दिया है, जो 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में स्पेक्ट्रम 1.3 GHz क्वाडकोर प्रोसेसर दिया है।
डुअल सिमकार्ड स्लॉट के साथ आने वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। ये फोन एंड्ऱॉइड 7.0 नॉगट पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 150 घंटों का स्टेंडबाय टाइम देती है।

अगर आप कूलपैड के इन स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फोन भारत के 8 राज्यों दिल्ली एनसीआर, हरयाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 3000 से ज्यादा मल्टी ब्रांड स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








