Home
News

6000 रुपए सस्ता हुआ 4GB रैम और डुअल कैमरे वाला ये स्मार्टफोन

By Neha

अगर आप अपने लिए दमदार फीचर्स के साथ एंट्री लेवल प्राइस कैटेगिरी में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। चीनी स्मार्टफोन मेकर Coolpad कंपनी ने हाल ही में अपने तीन स्मार्टफोन की कीमत कम की है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन की कीमत 3000 रुपए से लेकर 6000 रुपए तक घटाई है।

प्राइस कट स्मार्टफोन की लिस्ट में कूलपैड कूल 1 डुअल, नोट 5 और नोट 5 लाइट शामिल हैं। बता दें कि स्मार्टफोन की कीमत पर ये कटौती फ्लेट डिस्काउंट के रूप में है यानी इस पर किसी तरह का ऑफर नहीं शामिल है। आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन के बारे में।

6000 रुपए सस्ता हुआ 4GB रैम और डुअल कैमरे वाला ये स्मार्टफोन

कूलपैड कूल1 डुअल-

कंपनी ने इस फोन को रैम के आधार पर दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसके 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज को 14,999 रुपए में पेश किया गया था। कंपनी इस फोन पर फ्लेट 6000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसे सिर्फ 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन के 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपए पेश किया गया था, जिस पर कंपनी 4000 रुपए की छूट दे रही है। छूट के बाद इस फोन को 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

6000 रुपए सस्ता हुआ 4GB रैम और डुअल कैमरे वाला ये स्मार्टफोन

कूलपैड कूल1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि यह 13मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा के साथ आता है जो कि फोन के बैक में दिया गया है। कूल 1 ड्यूल स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट है, जिसके साथ 3जीबी या 4जीबी रैम दी जाएगी। ग्राफ़िक्स के लिए फोन में 510 जीपीयू दिया गया है। फोन में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। कूलपैड कूल 1 ड्यूल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलोऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 4000mAh पॉवर की बैटरी दी है।

कूलपैड नोट 5-

इस फोन को 11,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस हैंडसेट पर 3000 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसे 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

6000 रुपए सस्ता हुआ 4GB रैम और डुअल कैमरे वाला ये स्मार्टफोन

कूलपैड नोट 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

कूलपैड नोट 5 स्मार्टफोन में 5.50 इंच का डिसप्ले दिया गया है, जो 1080x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर के साथ आता है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। वन टच फ़ीचर के साथ इसमें मात्र 0.5 सेकेंड में स्मार्टफोन अनलॉक करने का दावा किया गया है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में इस फोन में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Huawei Honor 5C: Cool Tips You Should Know (Hindi)

कूलपैड नोट 5 लाइट-

ये फोन कूलपैड नोट 5 का बेसिक वर्जन है। इस फोन को कंपनी ने इंडिया में 8,999 रुपए में पेश किया था। डिस्काउंट के बाद इस फोन को 5,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

6000 रुपए सस्ता हुआ 4GB रैम और डुअल कैमरे वाला ये स्मार्टफोन

कूलपैड नोट 5 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

नया कूलपैड नोट 5 लाइट 5 इंच की एचडी और 2.5डी कर्व ग्लास आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 1GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी एसओसी प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, ड्यूल एलईडी फ़्लैश और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के स्टोरेज की ओर ध्यान दें तो इसमें 16जीबी इंटरनल और 3जीबी रैम है। फोन की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। यह फोन 4जी VoLTE फीचर के साथ आता है, इसकी बैटरी 2500mAh क्षमता की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Coolpad company ne apne 3 smartphone Coolpad Cool 1 Dual, Note 5 aur Note 5 ka price cut kiya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X