Coolpad Cool 3 इंडिया में हुआ लॉन्च, कम कीमत में कई स्पेशल फीचर्स से लैस
अब से कुछ देर पहले हमने एक ख़बर आपको बताई थी कि कूलपैड कंपनी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Cool 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 5,999 रुपए रखी है।

इस फोन को एंड्रॉइड 9 पाई पर ऑपरेट करने योग्य बनाया गया है। इसके साथ-साथ इस स्मार्टफोन में dewdrop नॉच डिस्प्ले भी दिया गया है। इस फोन के आकर्षण का केंद्र इसका ड्यूल कलर ग्लोसी बैक कवर है। जिसकी वजह से यह फोन देखने में काफी अच्छा लगता है। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 8 और दूसरा सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.71 इंच का फुल विजन एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसे लेटेस्ट चिपसेट AI और AR/VR कम्पेटेबिलिटी से भी लैस किया गया है। लंबे वक्त तक बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
इस फोन को कंपनी ने चार अलग-अलग कलर वेरिएंट में पेश किया है। मार्केट में यूजर्स को यह फोन मिननाइट ब्लू, रबी ब्लैक, ओशियन इंडिगो एंड एएमपी और टील ग्रीन कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध मिलेगा। आपको बता दें कि कूलपैड ने काफी वक्त के बाद बारतीय मार्केट में अपना नया फोन पेश किया है। 2019 में कूलपैड कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है। अब देखना होगा कि इस सस्ते स्मार्टफोन को लोग कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








