Home
News

Coolpad Cool 3 आज होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Coolpad कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Cool 3 को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस बात की जानकारी कंपनी के ट्विटर अकाउंट के जरिए मिली। बता दें, कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में रेडमी नोट 7 की तरह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच पेश किया है। कंपनी ने ने स्मार्टफोन के लिए सोशल मीडिया चैनल पर एक हैशटैग भी बनाया है, जिसे "DesignUncompromised" नाम दिया गया है।

Coolpad Cool 3 आज होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

वैसे तो स्मार्टफोन के बारें में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को बेजल लैस डिजाइन के साथ पेश करेगी। वहीं स्मार्टफोन में 6.3-इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। स्मार्टफोन में फुल HD+ रिजॉल्यूशन और एंड्रॉयड 9 पाई दिया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन को ग्लॉसी पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Cool 3 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 8 CPU कोर के साथ MediaTek या Qualcomm स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 3जीबी/4जीबी रैम और 32जीबी/64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। हैंडसेट में 3,000mAh या 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो USB पोर्ट, 4G LTE और VoLTE सपोर्ट के साथ ड्यूल SIM कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Coolpad Company is launching its new Smartphone Cool 3 today in India. This information was received through the company's Twitter account. Let me tell you, the company has introduced Waterdrop Style Knouch like Radmi Note 7 in its smartphone. The company has also created a hashtag on the social media channel for the smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X