Cool Play 6C लॉन्च, कम कीमत में डूअल सेल्फी कैमरा और 3जीबी रैम
चाइना की हैंडसेट मेकर Coolpad ने अपना नया स्मार्टफोन CoolPlay 6C लॉन्च किया है, यह फोन कंपनी ने चाइना में ही लॉन्च किया है. CoolPlay 6C कंपनी के पहले आए स्मार्टफोन CoolPlay 6 का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है.
CoolPad CoolPlay 6C एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो की कम कीमत के साथ ही एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ भी आता है. जबकि कूलप्ले 6सी मिड रेंज में पेश हुआ था और 6जीबी की दमदार रैम के साथ आया था.
नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन कूलप्ले 6सी की खासियत है इसका डूअल सेल्फी कैमरा.

कूलपैड का नया बजट स्मार्टफोन कूल प्ले 6सी में 5 इंच की HD IPS स्क्रीन दी गई है. इस डिस्प्ले पर ऊपर से 2.5 कर्व्ड ग्लास दिया गया है. इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 SoC, 1.25GHz प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 3जीबी की रैम के साथ आता है.
कंपनी ने अपने इस फोन में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जो की माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है. इस फोन की मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं. यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में डूअल सिम सपोर्ट दिया गया है.
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें डूअल सेल्फी कैमरा फ्रंट में दिया गया है. यह फोन फ्रंट में मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है. जबकि इसके बेक में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी 2500mAh की है. यह फोन ब्लूटूथ, वाईफाई, 4G और माइक्रोयूएसबी के साथ आता है.


Click it and Unblock the Notifications








