कूलपेड ने फिटनेस बैंड के साथ पेश किया 6,999 रुपये का 4 जी नोट3 लाइट..!
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने शुक्रवार को भारत में 6,999 रुपये मूल्य वाला नोट3 लाइट पेश किया। नया स्मार्टफोन अमेजन डॉट इन पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से ही शुरू हो गए हैं। कंपनी ने बताया कि नए स्मार्टफोन की पहली फ़्लैश सेल 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे से होगी। यह हैंडसेट दो रंगों, शैंपेन व्हाइट और काले रंग में उपलब्ध है।
नया स्मार्टफोन नोट 3 लाइट कंपनी के पहले पेश हुए नोट 3 से ही लाइटर वर्जन है। नया नोट 3 भी पुराने नोट 3 की ही तरह बेहतर फीचर्स के साथ आता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिंगरप्रिंट सेंसर, पांच इंच का एचडी स्क्रीन, यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है।
कंपनी ने अपने आज के इवेंट में एक फिटनेस बैंड भी पेश किया, जिसका नाम कूलबैंड है। हालांकि कंपनी ने इस बैंड की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली बिन ने इस मौके पर कहा कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, "हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि 2016 की प्रथम तिमाही में हम वीडियोकॉन के औरंगाबाद संयंत्र से कूलपैड नोट3 का विनिर्माण शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य 10 लाख 'मेड इन इंडिया' उत्पाद बनाने का है।"
आइए जानते हैं कूलपैड के नए स्मार्टफोन नोट 3 के फीचर्स-
नोट 3 लाइट
नए नोट 3 लाइट में 5इंच का एचडी स्क्रीन दिया गया है।
नोट 3 लाइट
3जी रैम और 16 जीबी बिल्ट इन स्टोरेज, जिसे बढ़ाकर कर 64 जीबी तक किया जा सकता है।
नोट 3 लाइट
इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का, फ्रंट कैमरा पांच मेगापिक्सेल का है।
नोट 3 लाइट
नोट 3 लाइट में बैटरी 2,500 एमएएच की है।
फिटनेस बैंड
कंपनी ने अपना नया फिटनेस बैंड भी लॉन्च किया है, लेकिन फ़िलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








