पुरानी कीमत पर कूलपैड Note 5 Lite का दमदार वेरिएंट लॉन्च
चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Coolpad ने बुधवार को इंडिया में अपने पॉपुलर स्मार्टफोन कूलपैड Note 5 Lite का दमदार वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कूलपैड Note 5 Lite इस नए वेरिएंट में कंपनी ने 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय कूलपैड Note 5 Lite को 3जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। नए वेरिएंट में कंपनी ने इंटरनल स्टोरेज को बढ़ा दिया है।

इस नए वेरिएंट की सबसे अच्छी बात है कि कंपनी ने फोन के रैम और स्टोरेज के साथ फोन की कीमत नहीं बढ़ाई है। यानी ये फोन 8,199 रुपए में अपने पुराने लॉन्च प्राइस में ही खरीदा जा सकता है। हालांकि हो सकता है कि कंपनी पुराने वेरिएंट की कीमत कम कर दे। कूलपैड ने इस नए वेरिएंट में रैम के अलावा फोन में कोई प्रमुख बदलाव नहीं किए हैं।
16जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की तरह इस वेरिएंट में भी फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कूलपैड नोट 5 लाइट का नया वेरिएंट एक्सक्लुसिवली अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कूलपैड Note 5 Lite स्मार्टफोन गोल्ड, रोयल गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
कूलपैड Note 5 Lite स्मार्टफोन में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 5-इंच का (1280x 720 पिक्सल) एचडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही टॉप पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का भी इस्तेमाल किया गया है। कूलपैड Note 5 Lite में 64 bit 1.0GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6735CP प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
कूलपैड Note 5 Lite में Mali 720 GPU भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनव स्टोरेज के लिए दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 64जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ फ्लैश दिया गया है।
कूलपैड Note 5 Lite स्मार्टफोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल UI 8.0 पर चलेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.0, OTG और डुअल सिम दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








