कूलपैड नोट 5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,199 रुपए
oi
-Agrahi
कूलपैड नोट 5 लाइट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 3जीबी रैम और 4जी VoLTE जैसे फीचर्स
By Agrahi
कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 लाइट भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 का बेसिक वर्जन है, जो पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। कूलपैड नोट 5 लाइट की कीमत 8,199 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसकी सेल 21 मार्च से शुरू होगी।

नया कूलपैड नोट 5 लाइट 5 इंच की एचडी और 2.5डी कर्व ग्लास आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 1GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी एसओसी प्रोसेसर दिया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, ड्यूल एलईडी फ़्लैश और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोन के स्टोरेज की ओर ध्यान दें तो इसमें 16जीबी इंटरनल और 3जीबी रैम है। फोन की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। यह फोन 4जी VoLTE फीचर के साथ आता है, इसकी बैटरी 2500mAh क्षमता की है।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed
English summary
coolpad note 5 with 3gb ram launched in India at rs 8199. Read more detail in hindi.
Story first
published: Friday, March 17, 2017, 11:52 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2017


Click it and Unblock the Notifications