क्या है कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, कौन-कौन सी खासियतें हैं इसमें ?
दाग किसे पसंद हैं फिर वो चाहे कपड़ों में हों या फिर आपके फोन में, स्मार्टफोन ग्लास स्क्रीन की अग्रणी निर्माता कंपनी कॉर्निग इनकॉर्पोरेटेड भले ही आपके कपड़ों को दाग लगाने से न बचा पाए मगर आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को पूरी तरह सुरक्षित रखेगी।

ऐसी एप्लीकेशन जिससे आप कर सकेंगे फ्री कॉल
आम तौर फोन का हाथ से छूटकर टूट जाना आम समस्या है इसके अलावा अगर आप स्मार्टफोन ऐसी जेब में रखें जिसमें पेन या फिर सिक्के जैसी दूसरी चीजें रखी हों तो स्क्रेच लगना लाजमी है। कंपनी के अनुसार, परीक्षण के दौरान गोरिल्ला ग्लास-4 को एक मीटर की ऊंचाई से गिराए जाने पर 100 में 80 बार यह स्मार्टफोन को बचा लेता है, जबकि सोडा लाइम ग्लास लगभग हर बार टूट जाती है।

इससे पहले गोरिल्ला ग्लास 3 सबसे मजबूत ग्लास जो स्क्रैच रजिस्टेंट था मगर गोरिल्ला ग्लास 4 इससे भी ज्यादा मजबूत और बेहतर है साथ ही ये अपने पिछले वर्जन के ग्लास से ज्यादा पतला भी है।
नए गोरिल्ला ग्लास की कुछ खासियतें
गोरिल्ला ग्लास 4 दूसरे ग्लास के मुकाबले 4 गुना ज्यादा मजबूत है।
गोरिल्ला ग्लास 4 इतना मजबूत ग्लास है कि ऊंचाई से गिरने पर 80 प्रतिशत तक इसमें कुछ भी नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications







