Corornavirus Update की वजह से सभी ट्रेन हुई रद्द, IRCTC सभी को ऑनलाइन वापस करेगा पैसा
कोरोना वायरस ने पूरे देश में अपना कहर फैला रखा है। इस बीमारी का भयंकर असर और डर इतना है कि इस वक्त पूरा देश लॉकडाउन हो गया है। इस बीमारी की वजह से भारत के इतिहास में पहली बार सभी एक्सप्रेस और लोकल पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।

22 मार्च के रात 11:59 तक जो ट्रेन अपने स्टेशनों से खुली है वो अपने स्थान पर पहुंच कर वहीं रूक जाएगी और दोबारा नहीं खुलेगी। इसका मतलब है कि 23 मार्च की पहली घड़ी से 31 मार्च तक कोई भी ट्रेन नहीं खुलेगी। ऐसे में कोई भी आदमी कहीं जा नहीं पाएंगे और इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकेगा।
31 मार्च तक सभी ट्रेन रद्द
भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते केस को देखते हुए रेल मंत्रालय ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अलावा सभी लोकल और मेट्रो ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। अब ऐसे में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्होंने 31 मार्च तक की अपने-अपने ट्रेनों में टिकट बुक कराई थी। अब रेलवे में उनकी ट्रेन टिकट के पैसे लौटाने के लिए नई व्यवस्था की है।
दरअसल, रेलवे ने पैसे लौटाने के लिए नियमों को आसान कर दिया है। जिन यात्रियों ने 21 मार्च से 21 जून तक टिकट बुक कराई हैं, उनके टिकट कैंसल कराने के लिए यात्रियों को स्टेशन नहीं जाना होगा। टिकट रिफंड करने के लिए यात्रियों को स्टेशन नहीं जाना होगा। इसके अलावा यात्री अपने ई-टिकट को घर बैठे ऑनलाइन कैंसल भी करा सकते हैं।
ई-कैंसल होगी सभी टिकट
इसके अलावा रेलवे ने ऐलान किया है कि इस दौरान जो भी टिकट कैंसल कराएंगे, उनसे किसी भी तरह का कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा लोग काउंटर पर टिकट दिखाकर भी अगले तीन दिनों में अपना टिकट कैंसल करा सकते हैं।
कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में अब तक 427 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं। इस बीमारी ने अब तक भारत में 8 लोगों की जान चली गई है। इस बीमारी से दुनियाभर में 14,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 3 लाख लोगों इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications








