फेसबुक में डाली हनीमून की फोटो, कोर्ट ने दिया हटाने का आदेश
इटली की एक अदालत ने एक महिला को हनीमून की तस्वीरें फेसबुक से हटाने का आदेश जारी किया है। अदालत ने यह आदेश पति-पत्नी के वैवाहिक झगड़े की सुनवाई के तहत दिया। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक पति ने न्यायालय से कहा कि हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया वेबसाइट पर सार्वजनिक करने में उसकी सहमति नहीं थीं और वह चाहता है कि न्यायालय उसकी पत्नी को फेसबुक से तस्वीरें हटाने का आदेश दे।
पढ़ें: सोशल मीडिया में ट्रेंड हुआ "आईस बैकेट चैलेंज"
नेपल्स की अदालत ने सुनवाई के तहत पाया कि महिला ने नागरिक संहिता के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन किया है और अपने पति के निजता के अधिकार का भी उल्लंघन किया है। फेसबुक पर सार्वजनिक की गई तस्वीरों में दोनों पति पत्नी आलिंगनबद्ध और एक दूसरे का चुंबन लेते दिख रहे हैं।

महिला के वकील का दावा है, "सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स का इस्तेमाल काफी आधुनिक हो गया है और फेसबुक वाल किसी के निजी फोटो एल्बम की तरह नहीं है। दूसरी तरफ महिला के पति के वकील ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "यह एक अभूतपूर्व फैसला है, जो फेसबुक उपभोक्ताओं को संदर्भ का बिंदु प्रदान करेगा।" रिपोर्टों के मुताबिक महिला इसके लिए हर्जाना भी भरना पड़ सकता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications