Home
News

18 साल या उससे ऊपर हैं तो तैयार हो जाइए वैक्‍सिनेशन के लिए

कोरोनोवायरस को भारत में दस्तक दिए 1 साल बीत चुका है लेकिन अभी भी कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। खासतौर पर पिछले कुछ हफ्तों से, संक्रमित व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि वैक्सीन ड्राइव द्वारा स्थिति को आसान बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। सरकार के लेटेस्ट ऑफिशियल ऑर्डर के मुताबिक, जो भी नागरिक 18 साल या ऊपर है अब COVID-19 वैक्सीन लगवा सकते हैं।

18 साल या उससे ऊपर हैं तो तैयार हो जाइए वैक्‍सिनेशन के लिए

18 साल और उससे ऊपर लगवाए COVID-19 वैक्सीन

इससे पहले, भारत सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए वैक्सीन अभियान शुरू किया था। फिर धीरे-धीरे 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को टीका प्राप्त करने की अनुमति दी। इसके बाद, 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने की अनुमति दी गई। अब अंत में, 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिक 1 मई से भारत में COVID-19 वैक्सीन प्राप्त कर सकते हैं।

हमेशा की तरह,COVID-19 वैक्सीन के लिए कुछ प्रोटोकॉल्स सेट किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया काफी आसान है और उनका पालन करना ज़रूरी है। सबसे पहले, आपको COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने के लिए खुद को रजिस्टर करने की ज़रुरत होगी। इसके लिए आपके पास फोटो आईडी प्रूफ, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

18 साल या उससे ऊपर हैं तो तैयार हो जाइए वैक्‍सिनेशन के लिए

COVID-19 वैक्सीन के लिए कैसे रजिस्टर करें?

आप COVID-19 वैक्सीन के लिए cowin.gov.in वेबसाइट (लिंक) पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

स्टेप 1: अपने फोन नंबर और ओटीपी के ज़रिए वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 2: अब, अब रीलोड होकर आपके सामने वैक्सीनेशन रेजिस्ट्रेशन पेज आ जाएगा। यहां, अपना आईडी टाइप, आईडी नंबर, नाम, DoB, जेंडर और अन्य ज़रूरी डिटेल्स दर्ज करें और रजिस्टर बटन सिलेक्ट करें।
चरण 3: एक बार जब आप सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाते हैं, तो आपको सभी आवश्यक जानकारी के साथ एक एसएमएस मिलेगा। आपको एक बेनिफिसरी रेफरेंस आईडी भी मिलेगी, जिसकी बाद में ज़रुरत पड़ती है।

18 साल या उससे ऊपर हैं तो तैयार हो जाइए वैक्‍सिनेशन के लिए

इतना करने पर COVID-19 वैक्सीन का रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। वेबसाइट पर अधिक लाभार्थियों को जोड़ने का विकल्प भी है। वैकल्पिक रूप से, आप अपने पास के वैक्सीन केंद्र पर भी जा सकते हैं और खुद को COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्टर करा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि निकटतम वैक्सीन केंद्र को कैसे ढूंढे-

निकटतम वैक्सीन सेंटर को कैसे ढूंढे-

अपने शहर,कस्बे या गांव में निकटतम वैक्सीन केंद्र को खोजने के कई तरीके हैं। बता दें कि गूगल सर्च और गूगल मैप्स के ज़रिए आप निकटतम वैक्सीन केंद्र का पता कर सकते हैं। आपको सिर्फ ब्राउजर या मैप्स पर जाकर वैक्सीन सेंटर सर्च करना होगा। इससे आपको निकटतम वैक्सीन सेंटर की डिटेल मिल जाएगी।

इसके अलावा, cowin.gov.in वेबसाइट भी आपको एक वैक्सीन सेंटर खोजने में मदद करती है। वैक्सीन सेंटर को खोजने के लिए आपको बस जगह या अपना पता दर्ज करना होगा। साथ ही आप केंद्र में इस वेबसाइट के ज़रिए अपनी अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।

अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए, कैलेंडर आइकन> शेड्यूल अपॉइंटमेंट चुनें। पेज आपको वैक्सीनेशन के लिए बुक अपॉइंटमेंट पर रीडायरेक्ट करता है। आप एवेलेबल स्लॉट के साथ अपने लिए सुविधाजनक तारीख को सिलेक्ट कर सकते हैं। जैसे ही आप बुक बटन पर क्लिक करते हैं, उसके बाद आपके साथ अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन पेज आ जाएगा।

18 साल या उससे ऊपर हैं तो तैयार हो जाइए वैक्‍सिनेशन के लिए

कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करें-

आप पहला वैक्सीन शॉट लेने के बाद ही COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। टीका लगने के तुरंत बाद, वैक्सीन सेंटर आपको एक क्यूआर कोड के साथ सर्टिफेकेट की प्रिटेंड कॉपी देगा। ई-कॉपी पाने के लिए आप ये क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। वैकल्पिक रूप से, आप COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को cowin.gov.in वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Indian government is aiming to push the vaccine drive across a wide age group, which now includes everyone 18 years and above. Like always, you will need to pre-register for the vaccine. Here are a couple of tips and steps for self-registration for the COVID-19 vaccine.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X