Home
News

CoWIN पोर्टल पर जोड़ा गया नया फीचर, अब 4 नहीं इतने मेम्बर्स जोड़ सकते हैं 1 मोबाइल नंबर पर

CoWin पोर्टल पर एक नया अपडेट के साथ एक नया फीचर जोड़ा गया है। जी हाँ, अब यह प्लेटफॉर्म पर एक ही फोन नंबर से छह मेम्बर्स को रजिस्टर करने की अनुमति देता है। पहले यह संख्या चार तक सीमित थी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने CoWin प्लेटफॉर्म में नए बदलावों का विवरण देते हुए एक नया बयान जारी किया है। CoWin के सेल्फ रजिस्ट्रेशन पोर्टल में नए फीचर्स को जोड़ा गया है।

CoWIN पोर्टल पर जोड़ा गया नया फीचर, अब 4 नहीं इतने मेम्बर्स जोड़ सकते हैं 1 मोबाइल नंबर पर

CoWIN पोर्टल पर अब एक मोबाइल नंबर पर जोड़ सकेंगे 6 मेम्बर्स

जैसा कि आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 का वैक्सिनेशन प्रोग्राम काफी ज्यादा चलाया गया है और अभी लगभग सभी लोगों ने वैक्सीन लगवा दी है। हालांकि कई लोग अभी भी वैक्सीन से बचे हुए है। इस दौरान CoWIN पोर्टल पर यह नया फीचर जोड़ा गया हैं।

वैक्सिनेशन स्टेटस को कैंसल करने का फीचर

इसके अलावा कोविन ऐप में एक और बदलाव भी किया है। सरकार अब यूजर्स को अपने टीकाकरण की स्थिति को रद्द करने की भी अनुमति देगी। CoWIN अकाउंट में एक इशू रेज करने के तहत एक नया फीचर शुरू किया गया है जिसके माध्यम से बेनिफिसरी अपने वर्तमान वैक्सिनेशन स्टेटस को पूरी तरह से वैक्सिनेशन से आंशिक रूप से वैक्सिनेटेड या अनवैक्सिनेटेड स्टेटस में रद्द कर सकता है और आंशिक रूप से टीकाकरण रहित स्थिति में भी टीकाकरण कर सकता है।

कैसे करें कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यदि आपने भी अभी तक कोविड-19 के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है:

स्टेप 1- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा - https://selfregistration.cowin.gov.in/

स्टेप 2 - इसके बाद आपको वह मोबाइल नंबर डालने को कहा जाएगा जिस पर आप अपनी अपॉइंटमेंट को बुक कराना चाहते हैं।

स्टेप 3 - इसके बाद फिर अब आपको Get OTP पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4 - इसके बाद आपको उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

स्टेप 5 - ओटीपी को कॉपी करके यहां पेस्ट करना है और फिर Verified & Proceed के बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 6 - अब यहाँ पर + Add Member का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 7 - इसके बाद आपको यहां पर कुछ डिटेल्स भरने होंगे जैसे नाम, लिंग, कौन सा आईडी लगाना है जैसे अगर आप आधार कार्ड चुनते हैं तो नीचे आधार कार्ड का नंबर डालना होगा।

स्टेप 8 - सब डिटेल्स को भरने के बाद Add पर क्लिक कर देना है। इस तरह नया मेम्बर जुड़ जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
CoWIN Portal Add New Feature, Now 6 Members Can Add On Single Mobile Number
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X