Paytm NFC Card Soundbox से कर सकेंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट, दुकानदारों को होगा लाभ
Paytm ने मंगलवार को भारत में पहला NFC कार्ड साउंडबॉक्स लॉन्च कर दिया है। यह एक टु-इन-वन मोबाइल क्यूआर पेमेंट डिवाइस है, जो कि NFC कार्ड पेमेंट टेक्नोलॉजी और मोबाइल क्यूआर पेमेंट दोनों को सपोर्ट करती है।
सरल शब्दों में समझे तो Paytm ने भारत का पहला NFC कार्ड साउंडबॉक्स पेश किया है, जो कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट दोनों को स्वीकार कर सकता है। चलिए इसके बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं।

NFC कार्ड साउंडबॉक्स के क्या होंगे लाभ
Paytm का कहना है कि NFC Card Soundbox देश के लाखों ऑफलाइन दुकानदारों, व्यापारियों को कार्ड पेमेंट एक्सेप्ट करने के लिए किफायती डिवाइस प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि NFC Card Soundbox, NFC कार्ड पेमेंट टेक्नोलॉजी के साथ मोबाइल पेमेंट्स को आगे ले जाने में मदद करेगा। इसके साथ ही यह सुविधा NFC कार्ड रीडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाएगी।
कैसे कर सकेंगे इसका इस्तेमाल
Paytm NFC Card Soundbox के इस्तेमाल से यूजर्स अब दुकानों में UPI के अलावा कार्ड से भी अपना पेमेंट करने में सक्षम होंगे। इसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें बस Soundbox पर टैप करना होगा और पेमेंट हो जाएगा।
Paytm NFC Card Soundbox की खूबियां
Paytm NFC Card Soundbox की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल इसकी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 दिन तक चल सकता है। दूसरी तरफ पेमेंट होते ही ऑडियो आने के साथ डिस्प्ले पर पेमेंट डिटेल्स भी मिल जाएगी।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम भारत के छोटे व्यापारियों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देकर सभी तरह के पेमेंट्स को स्वीकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साउंडबॉक्स के साथ व्यापारी किसी भी UPI ऐप से मोबइल पेमेंट्स और NFC बेस्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








