Croma Winter Sale: इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ट्रैवल एसेंशियल्स पर मिल रहा है हैरान कर देने वाला डिस्काउंट

Croma Winter Sale: क्रोमा ने अपनी विंटर सेल ( Winter Sale ) का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ट्रैवल एसेंशियल्स पर हैरान कर देने वाला डिस्काउंट मिलने वाला है।
Croma winter Sale: Date
साथ ही आपको बता दें यह सेल 8 दिसंबर से सभी स्टोर्स और croma.com पर लाइव हो गई है, जिसमें आप इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, ब्लूटूथ स्पीकर्स, AC, पावर बैंक्स, एयर प्यूरिफायर और बहुत कुछ पर आकर्षक ऑफर्स में खरीद सकते हैं। ट्रैवल एसेसरीज पर डिस्काउंट 18 दिसंबर तक मिलेगा, जबकि विंटर एसेंशियल्स पर डिस्काउंट 16 दिसंबर तक मिलेगा।
Croma Winter Sale: Deals and Discounts
क्रोमा DSLR या मिररलेस कैमरों की खरीद पर लेक्सर मेमोरी कार्ड पर 10% तक की छूट दे रहा है। खरीदार बैकपैक्स पर 70% तक और ईयरफ़ोन की खरीद पर 80% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टोर ट्रैवल एक्सेसरीज पर भी 5% तक की छूट दे रहा है, जिसमें नेक पिलो, आई मास्क, ट्रैवल बैग आदि शामिल हैं।
Croma Bank Offers
क्रोमा चल रही विंटर सेल के दौरान 499 रुपये से शुरू होने वाले पावर बैंक भी बेच रही है। इसके अलावा, खरीदार ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 10% की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
इनके अलावा, सेल के दौरान रूम हीटर की कीमत 699 रुपये से शुरू होती है और इंस्टेंट गीजर 799 रुपये से शुरू होते हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टोर फिलिप्स एयर फ्रायर भी 7,599 रुपये से शुरू कर रहा है और केटल की कीमत 949 रुपये से शुरू हो रही है।
सर्दियों के प्रदूषण से बचने के लिए क्रोमा Dyson और फिलिप्स एयर प्यूरीफायर की पेशकश 27,900 रुपये और 19,900 रुपये में कर रही है। इनके अलावा, क्रोमा विंटर सेल में ग्रूमिंग किट पर 60% तक की छूट और ड्रायर पर 53% तक की छूट भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications