Crossloop ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया एक खास स्पीकर, बेहतरीन फीचर्स से लैस
भारत का पहले डिज़ाइनर टेक्नोलॉजी ब्रांड क्रॉसलूप ने अपनी लिस्ट में एक और शानदार प्रॉडक्ट जोड़ लिया है। कंपनी ने एक नया स्पीकर लॉन्च किया है जो 'Volar' Bluetooth स्पीकर के साथ आता है। कंपनी का मानना है कि ये स्पीकर किसी यात्रा के लिए सबसे बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

इस स्पीकर को हर पीढ़ी के यूज़र्स यानि हर तरह के लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस स्पीकर में फॉर्म और फ़ंक्शन का एक बढ़िया कॉम्बिनेशन है। तकनीक और नए-नए गैजेट्स से प्यार करने वाले लोगों को क्रॉसलूप का यह स्पीकर काफी पसंद आएगा।
खासतौर पर जिन लोगों को बाहर घूमना फिरना काफी पसंद है, उन लोगों को ध्यान में रखते हुए इस स्पीकर को बनाया गया है। किसी कैपिंग ट्रिप के लिए भी इस स्पीकर को कैरी करना काफी आसान है क्योंकि इनका वज़न काफी कम है। क्रॉसलूप के ये स्पीकर IPX4 रेटिड है जो इसे डस्ट और पानी से बचा कर रखेंगे।
इस स्पीकर की कुछ खास बात
स्पीकर की 5W ऑडिया आउटपुट की क्षमता है और कंपनी का ऐसा दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद आप इसे 12 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि ये स्पीकर हैंड्स-फ्री कॉलिंग को सपोर्ट करते हैं और इसमें नॉन ब्लूटूथ डिवाइसेस के लिए 3.5-mm का इनपुट दिया गया है। स्पीकर 10 मीटर तक वायरलेस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।
क्रॉसलूप इंडिया के सीईओ शुभम खरे ने इस प्रोडक्ट के बारे में बताया कि आजकल यंग जेनरेशन को घूमना फिरना बेहद पसंद होता है और ऐसे में वे गैजेट्स के मामले में ट्रेंडी रहना भी पसंद करते हैं। अगर स्टाइलिश ट्रैवल असेसीरिज़ की बात की जाए तो वोलर हर तरीके से यंग जेनरेशन के लिए फिट बैठता है।

अपने फ्यूचर प्लान के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी ब्रांड के विज़न को पूरा करने और टेक्नोलॉजी को लाइफस्टाइल बनाने के लिए अगले कुछ महीनों में हमारा लक्ष्य फैशन-ऑरियंटेड इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च करने का है जिनका स्टाइल एकदम हटकर होगा और जो लोगों को बेहतरीन साउंड का अनुभव देंगे। अगर आप ये प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो क्रॉसलूप की वेबसाइट www.Crossloop.co.in पर ये स्पीकर ब्लैक एंड रेड कलर के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध हैं।
इस तरह के अन्य नए स्पीकर्स, हेडफोन, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप समेत तमाम तरह से गैजेट्स, ऐप्स और तकनीकी दुनिया की सभी लेटेस्ट ख़बरों को जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहे। आप इसके लिए हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं। गिज़बॉट हिंदी के फेसबुक पेज को भी लाइक करके आप सभी लेटेस्ट ख़बरों और टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जान सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications