Crypto Layoffs: Crypto भी करने जा रहा है 1000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी में कटौती

Crypto Layoffs: छंटनी का दौर इस साल भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। अमेज़न, मेटा, ट्विटर के साथ अब क्रिप्टोक्यूरेंसी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है जो अपने कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करने वाला है। इसके साथ ही Crypto.com लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारियों को कम करने के लिए तैयार है और यह सिंगापुर स्थित कंपनी में यह दूसरी बड़ी छंटनी है। crypto.com ने पहले 2022 में करीब 250 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अभी ये बात सामने नहीं आई है कि छंटनी में कौन से डिपार्टमेंट सबसे अधिक होने वाली है ।
कंपनी के को-फाउंडर क्रिस मार्सज़ालेक ने कहा
एक ब्लॉग पोस्ट में, कंपनी के को-फाउंडर क्रिस मार्सज़ालेक ने कहा कि "छंटनी कर्मचारियों के काम से संबंधित नहीं थी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकालने के कंपनी के फैसले में कई सारी बातें है। क्रिस ने आगे बताया कि पिछली जुलाई में की गई नौकरियों में कटौती से कंपनी को फाइनेंसियल क्राइसिस का सामना करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि FTX के बंद होने से इंडस्ट्री में नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कटौती करना एक कठिन निर्णय है लेकिन यह आवश्यक भी है।"
कुछ दिनों पहले ही, एक अन्य क्रिप्टोकरंसी कॉइनबेस ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी की घोषणा की। कंपनी के सीईओ ने खुलासा किया कि छंटनी में लगभग 950 कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे। "सभी प्रभावित टीम के सदस्यों को सूचित कर दिया जाएगा" सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रांग ने ब्लॉग पोस्ट में कहा।
आर्मस्ट्रांग ने आगे खुलासा किया कि सभी कर्मचारियों जिनको निकाला जा रहा है उनको 14 सप्ताह की सैलरी मिलेगी, साथ ही 2 साल और काम किया जाएगा। इसका मतलब है कि जो कर्मचारी 2 साल से कंपनी के साथ हैं उन्हें 18 हफ्ते का बेस पे मिलेगा। इसके अलावा, हटाए गए कर्मचारियों को हेल्थ बीमा और अन्य लाभ भी मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








