Home
News

Curved और Flat Display में से कौन सा है बेहतर ऑप्शन?, यहां देखें तुलना

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड के कारण कंपनियां अब देखने में स्टाइलिश और फीचर-रिच फोन बना रही हैं। आज के समय में ग्राहक केवल तगड़े फीचर्स वाला फोन नहीं बल्कि, देखने में भी आकर्षक लुक वाले स्मार्टफोन की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

जिसे देखते हुए, कंपनिया भी ऐसे फोन्स डिजाइन कर रही है, जो देखने में बेहतरीन लुक के साथ आते हैं। इस वक्त बाजारों में Curved Display और Flat Screen दोनों तरह के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग कस्टमर्स की पसंद के अनुसार होते हैं।

Curved और Flat Display में से कौन सा है बेहतर ऑप्शन?

लेकिन सवाल यह है कि, नया स्मार्टफोन खरीदते समय ग्राहकों को फ्लैट स्क्रीन या कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन चुनना चाहिए? इन्ही सवालों को लेकर आज अपने इस आर्टिकल में दोनों डिस्प्ले के कुछ फायदे और नुकसान की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप समझ सकते हैं कि, आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए।

फ्लैट और कवर्ड दोनों ही डिस्प्ले की अपनी-अपनी खासियतें हैं, और आपको अपनी जरूरतों और बजट के अनुसार सही डिस्प्ले वाला फोन का ही चुनना करना चाहिए।

Curved डिस्प्ले वाला फोन

अब कर्व्ड डिस्प्ले की बात करते है, जैसा कि हमने पहले ही बता दिया है कि, ये फोन्स देखने में काफी आकर्षित होते हैं। इसके साथ ही इनकी डिस्प्ले पर वीडियो देखने का एक्सपीरियंस यूडर्स को बेहतरीन और इमर्सिव होता है।

वहीं इनके नुकसान की बात करें तो कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स पर टेंपर्ड ग्लास लगाना काफी मुश्किल होता है, जिससे इनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके साथ ही ये इजली हट भी जाते हैं। इतना ही नहीं सबसे खास बात यह है कि, कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स फ्लैट डिस्प्ले वाले फोन की तुलना काफी महंगे आते हैं।

Flat डिस्प्ले वाला फोन

फ्लैट डिस्प्ले वाले फोन के फायदें की बात करें तो इस पर टेंपर्ड ग्लास लगाना काफी आसान होता है, जिससे यह फोन ज्यादा सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इस पर बबल आने का चांस भी कम होता है। सबसे खास बात यह है कि, फ्लैट डिस्प्ले वाले फोन्स आमतौर पर कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स के मुकाबलें में काफी सस्ते होते हैं।

वहीं इनके नुकसान की बात की जाए तो फ्लैट डिस्प्ले वाले फोन कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स की तुलना में देखने में कम आकर्षित होते हैं। इसके अलावा फ्लैट डिस्प्ले पर वीडियो देखने का एक्पीरियंस कर्व्ड डिस्प्ले की तुलना में थोड़ा कम रोमांचक हो सकता है।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Curved Or Flat Display: Which One is Better for Your Next Smartphones?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X