Home
News

जीमेल की ये सेटिंग आसान कर देगी आपका काम

By Roith

जीमेल गूगल की एक फ्री वेब बेस्‍ड ईमेल सर्विस है जिसमें ईमेल भेजने के साथ रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें क्‍लाउड सर्विस का ऑप्‍शन भी दिया गया है यानी अगर आपको मेल का स्‍पेस कम लगता है तो उसे खरीद भी सकते हैं। इसके अलावा इसमें ढेरों ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिसकी वजह से ये सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली मेल सर्विस है। हालाकि कई यूजर्स अभी भी जीमेल के कस्‍टमाइजेशन फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में

जीमेल की ये सेटिंग आसान कर देगी आपका काम

लेबल कैसे कस्‍टमाइज करें ?

जीमेल में लेबल एक तरह के फोल्‍डर होते हैं जिन्‍हें आप अपनी मर्जी या फिर कहें अपनी सहूलियत के हिसाब से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे

1- सबसे पहले जीमेल को ओपेन करें, इसके बाद लेफ्ट साइडबार में दिए गए "More" के आईकॉन पर जाएं।

2- इसके बाद ड्रॉप डाउन मेनू में दिए गए "Create New label" ऑप्‍शन पर क्‍लिक करें

3- लेबल को जो भी नाम देना चाहते हैं वो नाम लेबल में लिख दें।

4- अगर चाहें तो लेबल को अलग-अलग कलर ऑप्‍शन के साथ सेट कर सकते हैं।

एक बार कस्‍टम लेबल बन जाने के बाद आप जिस मेल को जो भी लेबल के साथ सलेक्‍ट करना चाहते हैं कर सकते हैं। जैसे अगर बिजली के बिल से जुड़ी कोई मेल है तो उसे ELECTRICITY लेबल सेट करके रेड कलर लगा सकते हैं। जब भी आपको ELECTRICITY की सारी मेल देखनी हो बस उस लेबल को सलेक्‍ट करना होगा, सारी मेल एक साथ आपको दिख जाएंगी।

इनबॉक्‍स में थीम कैसे सेट करें?

जीमेल में थीम लगाने का ऑप्‍शन भी दिया गया है यानी अगर आपको मेल में दिया गया डिफॉल्‍ट कलर पसंद नहीं आ रहा है तो इसमें कई कलर ऑप्‍शन के साथ मेल का बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं

1- सबसे पहले अपना जीमेल एकाउंट ओपेन करें और राइट साइड में ऊपर की तरफ दिए गए गियर आकार वाले आइकॉन पर क्‍लिक करें।

2- इसके बाद आपके सामने थोड़ा सा नीचे स्‍क्रॉल करने पर थीम का ऑप्‍शन दिख जाएगा उसके साथ View All टैब पर क्‍लिक करके कई और थीम देख सकते हैं।

3- जो भी थीम आपको पसंद आती है उसे सलेक्‍ट करके और सेव बटन पर क्‍लिक कर दें, आपकी जीमेल में वही थीम लग जाएगी।

जीमेल एकाउंट में कटस्‍म लेवल और इनबॉक्‍स थीम एडजस्‍ट करके मेल को बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं और साथ में अपनी प्रोडेक्‍टिविटी भी बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gmail offers powerful customization options to enhance your email experience. Learn how to create custom labels, apply inbox themes, and organize your emails efficiently.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X