Home
News

साइवेयर ने 5 भाषाओं में जारी किए साइबर सुरक्षा टिप्स

साइबर जागरूकता प्लेटफॉर्म साइवेयर ने भारतीयों को साइबर सुरक्षा के मामले में शिक्षित करने के लिए अपनी नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत एसएमएस और वॉट्सऐप के जरिए पांच भाषाओं में जानकारी दी जाएगी।

By Rahul

साइबर जागरूकता प्लेटफॉर्म साइवेयर ने भारतीयों को साइबर सुरक्षा के मामले में शिक्षित करने के लिए अपनी नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत एसएमएस और वॉट्सऐप के जरिए पांच भाषाओं में जानकारी दी जाएगी।

साइवेयर ने 5 भाषाओं में जारी किए साइबर सुरक्षा टिप्स

साइवेयर के सह संस्थापक अक्षत जैन ने कहा, "भारत में लोग बैंकों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड पिन ही इस्तेमाल करते रहते हैं और उसे कभी नहीं बदलते। भारत में कई लोगों के लिए साइबर सुरक्षा की स्थिति ऐसी है कि कुछ लोग पिन को 'निजी पहचान संख्या' के रूप में नहीं, बल्कि उसे 'सार्वजनिक सूचना संख्या' के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।"

जैन ने कहा, "साइवेयर साइबर सुरक्षा के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए एसएमएस और वाट्सएप जैसे आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाली मैसेजिक सेवाओं का इस्तेमाल कर रही है। साइवेयर लोगों को साइबर सुरक्षा के 'डूज' और 'डोन्ट्स' के बारे में लोगों को शिक्षित करके बदलाव लाना चाहता है।

साइवेयर ने 5 भाषाओं में जारी किए साइबर सुरक्षा टिप्स

एसएमएस के जरिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी टिप्स हासिल करने के लिए आपको 7676610000 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। वाट्सएप पर इसी सेवा का लाभ उठाने के लिए इसी नंबर को 'साइवेयर टिप्स' के नाम से अपने फोन कॉन्टेक्ट्स में शामिल करें और इस नंबर पर 'स्टार्ट वाट्सएप' मैसेज भेजें।

इस सेवा के सब्सक्राइबर को हर रोज अपने ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट और अन्य डिजिटल संपत्तियों को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखने संबंधी टिप्स मिलेंगी। यह सेवा फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषा में उपलब्ध है। शीघ्र ही इसे अन्य भाषाओं में भी जारी किया जाएगा।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Cyber awareness platform Cyware has launched its new service to educate the Indian public on cyber security through SMS and WhatsApp in five different regional languages.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X