Home
News

डी लिंक ने लांच किया दुनिया का पहला राउटर प्‍लस चार्जर

By Rahul

राउटर और दूसरे आईटी प्रोडेक्‍ट बनाने वाली डी लिंक ने सीईएस 2014 में दुनिया का पहला 11AC चार्जर राउटर लांच किया है। जिसकी मदद से आप अपने पोर्टेबल डिवाइसेस जैसे मोबाइल, एमपी 3 प्‍लेयर और टैबलेट चार्ज करने के साथ वाईफाई के द्वारा नेट कनेक्‍ट कर सकते हैं।

पढ़ें: माइक्रोमैक्‍स का धमाका, सीईएस 2014 में पेश किया ड्युल ओएएस लैपटैब

ताइपे की डी लिंक के नए 11 एसी राउटर प्‍लस चार्जर में 2.4 गीगाहर्ट और 5 गीगाहर्ट बैंड के साथ 750 एमबीपीएस स्‍पीड से नेट प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 11एसी में कई दूसरे यूनीक फीचर भी दिए गए हैं। जैसे इसमें हर बैंड का अलग वाईफाई नेटर्वक क्रिऐट किया जा सकता है साथ में यूजर एक गेस्‍ट जोन भी बना सकता है जिसकी मदद से बिना किसी एक्‍सेस के कोई भी यूजर नेट कनेक्‍ट कर सकता है।

पढ़ें: सीईएस 2014 से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ने के लिए क्‍लिक करें

डी लिंक ने लांच किया दुनिया का पहला राउटर प्‍लस चार्जर

अगर मान लीजिए आपको अपने घर में पार्टी के दौरान सभी को नेट देना है या फिर एक साथ कई लोगों को इंटरनेट प्रोवाइड करना है तो गेस्‍ट जोन की मदद से कई यूजर इंटरनेट एक्‍सेस कर सकते हैं। राउटर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे टैबलेट और स्‍मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं। डी लिंक ने वाईफाई AC750 पोर्टेबल राउटर को 99.99 डॉलर यानी 6234 रुपए में लांच किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X