Home
News

D2h Stream और D2h Magic हुआ लॉन्च, एंड्रॉयड और अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट के साथ

D2h ने भारत. में दो नए कनेक्टेड डिवाइस को लॉन्च किया है। इन दोनों डिवाइस को गुरुवार को लॉन्च किया गया है। एक डिवाइस का नाम D2h Magic है और दूसरे डिवाइस का नाम D2h Stream है। D2h magic एंड्रॉयड पर बेस्ड है। आपको बता दें कि ये डिवाइस अमेज़न एलेक्सा को भी सपोर्ट करता है।

D2h Stream और D2h Magic हुआ लॉन्च, एंड्रॉयड और अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट के साथ

अगर आप D2h magic को खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत कंपनी ने 3,999 रुपए रखी है। हालांकि अगर आप पहले से ही डी2एच के ग्राहक हैं तो आपको ये डिवाइस 2,999 रुपए में मिल जाएगा। यानि कि मौजूदा ग्राहकों को एक हजार रुपए का फायदा होगा।

इनके अलावा अगर आप D2h magic Stick को लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत कंपनी ने 1,199 रुपए रखा है। D2h magic Stick सिर्फ डी2एच के मौजूदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि फिलहाल इन प्रॉडक्ट्स को सिर्फ लॉन्च किया गया है लेकिन ग्राहकों के लिए इसे कब तक उपलब्ध कराया जाएगा इसका अभी तक किसी को कोई पता नहीं चल पाया है।

D2h Stream के फीचर्स

D2h Stream एंड्रॉयड पर आधारिक एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स है। ये एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलता है। इसमें यूज़र्स को लाइव टीवी चैनल्स को देखने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ-साथ इसमें गूगल प्ले स्टोर का भी इस्तेमाल यूज़र्स कर पाएंगे।

गूगल प्ले स्टोर के जरिए ज़ी5, अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफिलिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को भी यूज़र्स टीवी पर देख पाएंगे। ओटीटी कंटेंट को डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और डॉल्बी ऑडियो इन बिल्ट फीचर्स भी शामिल है। D2h Stream के जरिए यूज़र्स किसी दूसरे डिवाइस के कंटेंट को भी सीधे अपने फोन में देख सकते हैं।

D2h magic Feature

D2h magic की बात करें तो इसमें यूज़र्स को अमेज़न एलेक्सा की सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ यूज़र्स को कंपनी एक किट देगी। उस किट में डॉन्गल और अमेज़न एलेक्सा के साथ एक रिमोट होगा। इसमें भी आप ओ
ओटीटी प्लेटफॉर्म का फायदा उठा सकते हैं।

मैजिक स्टिक का कमाल

मैजिक स्टिक की मदद से यूज़र्स वॉयस कमांड की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप सेटअप टॉप बॉक्स को कमांड दे सकते हैं। मैजिक स्टिक की मदद यूज़र्स अपने लिए कैब की बुकिंग, ख़बरों को पढ़ना, अकाउंट डिटेल्स को एक्सेस करना और रिमाइंडर सेट करने जैसे काम भी कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
D2h India. Has launched two new connected devices. Both these devices have been launched on Thursday. One device is named D2h Magic and the other device is named D2h Stream. D2h magic is based on Android. Let us know that this device also supports Amazon Alexa.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X