Home
News

मेटावर्स पर प्रोग्राम करने वाले दलेर मेहंदी बने पहले भारतीय सिंगर बने, गाये ये हिट गीत

दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) जो भारत के सबसे पॉपुलर सिंगरों में से एक और अब और नया इतिहास अपने नाम किया है। जी हां, ये मेटावर्स पर प्रोग्राम करने वाले पहले भारतीय सिंगर बन गए हैं। दरअसल आपको बता दें कि मेटावर्स (Metaverse) या वर्चुअल वर्ल्ड (Virtual World) का क्रेज इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। और आज के समय में कई सिंगर मेटावर्स में अपने इवेंट कर रहे हैं। इसी तरह अब इस लिस्ट में एक भारतीय सिंगर दलेर मेहंदी का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले कई इंटरनेशनल गायकों ने Metaverse पर प्रोग्राम किया है लेकिन मेहंदी भारत के पहले और एकमात्र सिंगर हैं।

मेटावर्स पर प्रोग्राम करने वाले दलेर मेहंदी बने पहले भारतीय सिंगर बने, गाये ये हिट गीत

दलेर मेहंदी बने पहले भारतीय सिंगर जिन्होंने किया Metaverse पर प्रोग्राम

जानकारी के लिए आप सभी को बता दें कि पॉपुलर गायक दलेर मेहंदी ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर भारत के पहले मेटावर्स कॉन्सर्ट का आयोजन किया था। जी हाँ और उन्होंने 17 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात का ऐलान भी किया था।

उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेटावर्स में परफॉर्म करेंगे। इसको लेकर उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया था। उस पोस्टर में दिखाया गया था कि परफॉर्मेंस पार्टी नाइट में होगी। वहीं आप सभी को यह भी बता दें कि पार्टी नाइट (Party Nite) जो भारत का पहला मेटावर्स स्पेस है।

मेटावर्स साइट पार्टी नाइट के अनुसार, पार्टी नाइट ब्लॉकचेन द्वारा संचालित एक डिजिटल पैरेलल स्थान है, जहां पर लोग कस्टमाइजेबल अवतार में अपने दोस्तों के साथ घूमने के अलावा नए लोगों से मिल सकते हैं या पार्टियों और प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।

दलेर मेहंदी ने Metaverse पर किये इस प्रोग्राम में नमो-नमो, इंडिया-इंडिया और जागो इंडिया जैसे गानों पर परफॉर्म किया हैं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर की है और वो बता रहे हैं कि वह बहुत भाग्यशाली है जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

हालांकि दुनिया में कई देशों के गायकों ने मेटावर्स पर कॉन्सर्ट किये हैं लेकिन यह पहला मौका है जब भारत के किसी सिंगर ने Metaverse पर प्रोग्राम किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Daler Mehndi Becomes First Indian Singer Perform At Metaverse
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X