क्या आपने जानते हैं बैटमैन कौन कौन से गैजेट यूज करता है?
बचपन में हम सभी को कहा जाता है चमगादड़ों से डर लगता है लेकिन दुनिया के सबसे बहादुर हिरों बैटमेन के तो आप भी फैन होंगे। 1939 से कॉमिक्स,टीवी और कई सारे फिल्मों में बैटमेन ने कई अपराधियों के छक्के छुड़ाए हैं। बैटमेन अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए कई तरह के गैजेट फिल्मों में प्रयोग करता है। हम आपको आज कुछ ऐसे गैजेटों के बारे में बताएंगे जो बैटमैन की फिल्मों में प्रयोग किए गए हैं।
बैटसूट
बैटमेन का सूट कोई साधारण सूट नहीं है इसमें चाकू, बुलेट को कोई भी असर नहीं होता, इस सूट को बनाने में फाइबर आर्मर का प्रयोग किया गया है। जिससे ये किसी भी हमले से शरीर को बचाता है।
बैट इयर
बैटमेन के कानों में कुछ ऐसे सेंसर लगे हुए हैं जो महीन से महीन आवाज को साफ सुन सकते हैं।
मैमोरी क्लाथ केप
मैमोरी क्लाथ यानी ये एक ऐसा कपड़ा है जिसकी मदद से बैटमेन ऊंची ऊची इमारतों से कूद सकता है। कपड़े में इलेक्ट्रिक चार्ज की मदद से लगे माइक्रोसर्किंट एक्टिव हो जाते हैं जो उड़ने में मदद करते हैं।
स्काई हुक
स्काई हुक की मदद से बैटमेन खुद को हवा से गिरते हुए कहीं भी रोक सकता है। अगर आपने बैटमेन की कोई भी सीरीज मूवी देखी हो तो उसमें बैटमेन कई बाद हवा में ही खुद को स्काई हुक की मदद रोक लेता था।


Click it and Unblock the Notifications








