डाटा वॉर : आईडिया, एयरटेल, जियो, लगातार कम हो रही हैं डाटा पैक की कीमतें
टेलिकॉम ऑपरेटर आईडिया सेलुलर ने सोमवार अपने 4जी और 3जी मोबाइल इंटरनेट की दरों में 67 प्रतिशत की कमी की है। इसी के साथ आईडिया ने अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर अरिटेल और रिलायंस जियो को काफी टक्कर दी है।
आईडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि, " आईडिया ने अपने 4जी और 3जी इंटरनेट पैक की कीमतों में 67 प्रतिशत की कटौती की है।"
आपको बता दें कि इस हफ्ते यह दूसरी बार है कि आईडिया ने अपने इंटरनेट पैक्स की कीमत में कमी है। इससे पहले भी आईडिया ने डाटा पैक की कीमतें घटाई थी।
जानिए आईडिया समेत अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दिया जा रहा ऑफर
आईडिया ऑफर
आईडिया अब 4जी और 3जी के लिए 10 जीबी डाटा 990 रुपए में दे रहा है। आईडिया का 2जीबी डाटा 349 रुपए में उपलब्ध है, पहले इसकी कीमत 449 रुपए थी।
रिलायंस जियो
पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने दावा किया था कि रिलायंस जियो के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही 4जी नेटवर्क के करीब 15 लाख सब्सक्राइबर हैं।
ये है ऑफर
रिलायंस जियो का सिम कार्ड लाइफ स्मार्टफोन के साथ 2,999 रुपए में उपलब्ध है। रिलायंस जियो इस सिम के साथ 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट और वॉइस कॉलिंग दे रही है।
एयरटेल
एयरटेल और आईडिया के प्लान्स करीब करीब सेम है। दोनों में सामान ही फायदा उपभोक्ता को दिया जा रहा है। नए 3जी-4जी पैक में एयरटेल 40-67 प्रतिशत डाटा और दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








