WOW! टैबलेट के साथ एक साल तक फ्री मिलेगा इंटरनेट, कीमत केवल 4,444 रुपए
सस्ते स्मार्टफोन बनाने वाली टेक कंपनी डाटाविंड ने अपना नया टैबलेट Datawind Ubislate i3G7 लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने यह टैबलेट 5,999 रुपए में पेश किया है जो कि डिस्काउंट के साथ 4,444 रुपए में उपलब्ध होगा। कंपनी अपने इस टैब के साथ एक साल का फ्री इंटरनेट भी उपलब्ध कराएगी।

i3G7 टैब के साथ रिलायंस प्रीपेड जीएसएम सिम दिया जाएगा, जिसमें एक साल के लिए इंटरनेट ब्राउज़िंग फ्री होगी। इसके लिए यूज़र को कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि इंटरनेट के इस ऑफर में डाउनलोडिंग व विडियो स्ट्रीमिंग फ्री नहीं होगा।

डाटाविंड के इस टैब i3G7 में 7इंच का डिस्प्ले है। टैब में 1.2 GHz इंटेल क्वाडकोर एक्स, 64 बिट प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रायड लॉलीपॉप ओएस पर काम करता है।

टैबलेट में 2800 mAh की बैटरी दी हो गयी है। कंपनी का कहना है कि यह 4घंटे का टॉक टाइम और 120 घंटे तक का स्टैंड बाय टाइम देती है। यह टैब डुअल सिम सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








