Home
News

डेटाविंड ने लांच किया 7एससी टैबलेट, एक साल तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

By Rahul

स्मार्टफोन निमार्ता कंपनी डेटाविंड ने नया टैबलेट 7एससी लांच किया है जिसमें एक साल तक फ्री इंटरनेट आपको मिलेगा। 512 एमबी रैम सिंगल कोर वाला यह डिवाइस 4 जीबी इन्टरनल मैमोरी के साथ आता है। एंड्रॉयड 4.2.2 पर चलने वाला यह टैबलेट वाय-फाई बी/जी/एन, ब्लूटुथ एवं माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। टैबलेट की कीमत 2,999 (सभी कर सहित) है।

पढ़ें: गूगल प्ले में एरर, अब आसानी से करें फिक्स..!

डेटाविंड ने लांच किया 7एससी टैबलेट, एक साल तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

कंपनी की गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक टैबलेट में रिलायन्स कम्युनिकेशन्स एवं टेलीनॉर नेटवर्क के साथ एक करार के तहत प्रीपेड जीएसएम सिम कार्ड पर एक साल के लिए निरूशुल्क इन्टरनेट ब्राउजिंग सुविधा उपलब्ध है। डेटाविंड ने इसे बेचने के लिए डेन स्नैपडील टीवी-शॉप के साथ एक करार किया है । देखा जाए तो 7 इंच स्क्रीन वाले टैबलेट की रेंज में ये अभी तक का सबसे सस्‍ता टैबलेट है जो इस कीमत और फीचर के साथ आपको मिलेगा। ड्युल सिम सपोर्ट के साथ टैब में 2400 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।

डेटाविंड ने लांच किया 7एससी टैबलेट, एक साल तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

डेटाविंड इंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, स्‍मार्टफोन एवं टैबलेट की नई रेंज रिलायन्स कम्युनिकेशन्स एवं टेलीनॉर नेटवर्क पर एक साल की निरूशुल्क अनलिमिटेड इन्टरनेट ब्राउजिंग के साथ उपलब्ध है। डेन स्नैपडील टीवी-शॉप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल ने कहा, डेटाविंड के साथ हमारा संबंध अभूतपूर्व रहा है। कम कीमत की स्‍ट्रैटची के चलते वे भारत के टैबलेट बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब रहे हैं।

7 एससी को स्‍नैपडील से खरीदने के लिए क्‍लिक करें

डेटाविंड 7SC में दिए गए फीचर

7 इंच की मल्‍टीटच स्‍क्रीन
एंड्रायड 4.4.2 किटकैट ओएस
1.3 गिगप्रोसेसर
ड्युल सिम
2जी सपोर्ट
2400 एमएएच बैटरी
1 साल तक फ्री इंटरनेट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X