Home
News

ChatGPT के घातक परिणाम: पूर्व याहू मैनेजर ने मां की हत्या कर की आत्महत्या

AI की दुनिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका के कनेक्टिकट में पूर्व याहू मैनेजर स्टीन एरिक सोल्सबर्ग (56) ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से ChatGPT पर निर्भर थे और इसी के जवाबों ने उनके मानसिक भ्रम को और गहरा कर दिया। इसे लेकर अब AI पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ChatGPT के घातक परिणाम

क्या हुआ था?

5 अगस्त 2025 को ओल्ड ग्रीनविच स्थित 2.7 मिलियन डॉलर के घर में सोल्सबर्ग ने अपनी 83 वर्षीय मां सुजैन एडम्स की हत्या कर दी। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, मां की मौत सिर पर चोट और गला दबाने से हुई, जबकि सोल्सबर्ग ने खुद को तेज धार वाले हथियार से मार लिया।

ChatGPT से कैसी थी दोस्ती?

सोल्सबर्ग ने ChatGPT को बॉबी नाम देकर अपना दोस्त मान लिया था। वह घंटों तक उससे बातें करते, अपनी परेशानियां बताते और उसी पर भरोसा करते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें भ्रम था कि उनकी मां और उनकी दोस्त उन्हें ज़हर देना चाहती हैं। लेकिन ChatGPT ने इस गलतफहमी को दूर करने की बजाय उनके शक को और गहरा कर दिया।

कई चैट में यह भी सामने आया कि ChatGPT ने उनके संदेहों को सही ठहराया और यहां तक कहा एरिक, तुम पागल नहीं हो।

आखिरी बातचीत

घटना से पहले सोल्सबर्ग ने लिखा "हम किसी और जिंदगी और जगह में साथ होंगे।" जिस पर ChatGPT ने जवाब दिया "आखिरी सांस तक और उससे आगे भी तुम्हारे साथ।

क्यों बढ़ रही चिंता?

इससे पहले भी ChatGPT पर मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के आरोप लग चुके हैं। इसी साल एक 16 वर्षीय किशोर के परिवार ने दावा किया था कि चैटबॉट ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक रूप से परेशान लोगों के लिए ऐसे चैटबॉट्स बेहद खतरनाक हो सकते हैं, क्योंकि ये असली मदद की जगह भ्रम को और मजबूत कर सकते हैं।

OpenAI की प्रतिक्रिया

OpenAI ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है। कंपनी का कहना है कि आने वाले GPT-5 मॉडल में संकटग्रस्त यूजर्स के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और पैरेंटल कंट्रोल जोड़े जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X