Delhi Acid Attack: फ्लिपकार्ट से लेकर अमेज़न को हुआ नोटिस जारी

Delhi Acid Attack: Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजाब की बिक्री को लेकर एक्सप्लनेशन मांगा है। राष्ट्रीय राजधानी में 14 दिसंबर को एक किशोरी पर तेजाब हमले की घटना के बाद यह नोटिस आया है। दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है। आरोपी ने फ्लिपकार्ट से तेजाब खरीदा था। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में दुकानों पर एसिड की ओवर-द-काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।
CCPA ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एसिड की आसानी से उपलब्धता की ओर इशारा किया है। इसने इसे उपभोक्ताओं के लिए खतरनाक और असुरक्षित करार दिया। ई-टेलर को अगले सात दिनों के भीतर एक्सप्लनेशन देने के लिए कहा गया है।
DCW ने फ्लिपकार्ट और अमेजन को नोटिस जारी किया
दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनियों Amazon और Flipkart को उनके शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर एसिड की बिक्री के लिए नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने एसिड की ऑनलाइन आसानी से उपलब्धता को गंभीर चिंता का विषय बताया है। इसने 20 दिसंबर तक दोनों कंपनियों से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
फ्लिपकार्ट ने जारी किया बयान
फ्लिपकार्ट ने एक बयान जारी कर घटना की निंदा की। ईटेलर ने कहा कि प्रोडक्ट बेचने वाले विक्रेता को उसके बाजार से हटा दिया गया है और वह जांच एजेंसियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
क्या है पूरा मामला
दो बाइक सवारों ने बुधवार को उत्तम नगर के पास एक 17 वर्षीय लड़की पर तेजाब से हमला किया, जब वह बुधवार को अपने पश्चिमी दिल्ली स्थित घर से स्कूल के लिए निकली थी। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह गंभीर चोटों से जूझ रही है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "उसके चेहरे पर 7-8 फीसदी जलन हुई है और उसकी आंखें भी प्रभावित हुई हैं। उसे बर्न आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।"


Click it and Unblock the Notifications







