दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, लांच हुई दिल्ली एयरपोर्ट एप्लीकेशन

दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (DIAL) ने विंडो 8 प्लेटफार्म के लिए नई जीएमआर एप्लीकेशन लांच की है। नई विंडो 8 एप्लीकेशन की मदद से ट्रेवलर्स को काफी सहूलियत मिलेगी, इस एप्लीकेशन यूजर अपनी फ्लाइट से जुड़ी रियल टाइम इंफार्मेशन जान सकेगा। जैसे उनकी फ्लाइट कितनी लेट है या फिर एयरपोर्ट में आपकी लोकेशन से कितना दूर है।हिन्दी गिजबोट को मिली प्रेस रिलीज के अनुसार एप्लीकेशन में एयरपोर्ट में दी गई सुविधाओं के अलावा मौसम से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी। यूजर एप्लीकेशन को विंडो 8 ऑनलाइन स्टोर वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड कर सकता है।
एप्लीकेशन की लाचिंग के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आईप्रभाकरा राव ने कहा हम अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत नई विंडो 8 एप्लीकेशन लांच की गई है ताकि लोगों को अपनी फ्लाइट और एयरपोर्ट से जुड़ी सारी जानकारी पल भर में कभी भी मिल सके।Read in English
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








