अब आपके मोबाइल में मिलेगी मेट्रो की सटीक लोकेशन
दिल्ली और एनसीआर में एक ओंर जहां मेट्रो नेटवर्क का दायरा बढ़ता जा रहा है वहीं महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने लोगों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक मेट्रो एप्लीकेशन लांच की है जिसकी मदद से यात्री अपनी लोकेशन को बस एक बटन दबाते ही जान जाएंगे। डीएमआरसी ने इस एप्लीकेशन को विकसित करने के लिए कुछ आइटी कंपनियों को आमंत्रित किया है।
नई मेट्रो एप्लीकेशन को उपभोक्ता अपने मोबाइल में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन जीपीएस की मदद से आपकी लोकेशन को ट्रैक करती रहेगी।इसके अलावा इस स्मार्ट एप्लीकेशन में हेल्पलाइन और शिकायत के लिए डीएमआरसी के नंबर और सुरक्षा संबंधी किसी खतरे के लिए हेल्पलाइन सपोर्ट दिया गया है। एप्लीकेशन में यात्रियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी उपलब्ध हो सकेंगे।
इस नई एप्लीकेशन की मदद से पहली बार सफर करने वाली मेट्रो यात्रियों को बार बार किसी और से मेट्रो से जुड़ी जानकारी लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपके पास एक अच्छा मल्टीमीडिया फोन होना चाहिए। मोबाइल में गई एप्लीकेशन अपने आप कुछ समय बाद सारा डेटा अपडेट करती रहेगी। मेट्रो के आलावा एप्लीकेशन में आप डीटीसी बसों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








