अब ऑनलाइन रिचार्ज करिए दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रोज मेट्रो में सफर करते हैं तो अपने फोन में ये एप्लीकेशन जरूर डाउनलोड कर लीजिए, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन ऑफर वर्ल्ड नाम से एप लांच की है जिसकी मदद से आप मेट्रो स्मार्टकार्ड रिचार्ज कर सकते हैं।
पढ़ें: सेल्फी के चक्कर में पकड़ी गईं मोहतरमा
गूगल प्ले स्टोर से ये ऐप फ्री में इंस्टॉल की जा सकती है। ऑफर वर्ल्ड एप ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर ये ऐप लांच की है।

दिल्ली मेट्रो के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, ‘‘यह फायदा पाने के लिए लोगों को गूगल प्ले स्टोर से ऑफर वर्ल्ड डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद कोई भी चयनित एप डाउनलोड करें, जो ऑफर पेज पर मौजूद हों इससे आपको क्रेडिट मिलेगा '' आकड़ों के अनुसार मेट्रो में सफर करने वाले 70 फीसदी लोग स्मार्टकार्ड का प्रयोग करते हैं। ऑफर वर्ल्ड में मौजूद एप डाउनलोड करने पर इसके बदले में इस्तेमाल करने वालों को कुछ अंक देगा।


Click it and Unblock the Notifications







