अब WhatsApp, PhonePe और Uber से बुक होगा दिल्ली मेट्रो टिकट; DMRC ने बढ़ाए किराए
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। अब टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ONDC (Open Network for Digital Commerce) के साथ मिलकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है।
इसके तहत अब यात्री WhatsApp, PhonePe, Uber और Google Maps समेत 10 से ज्यादा लोकप्रिय ऐप्स से QR-बेस्ड टिकट बुक कर सकेंगे। इन सभी प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस क्या है। हम यहां बताने वाले हैं विस्तार से...

WhatsApp से ऐसे बुक करें दिल्ली मेट्रो टिकट
1. DMRC का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 9650855800 सेव करें।
2. चैट में "Hi" भेजें।
3. भाषा (हिंदी/English) चुनें।
4. "Buy Ticket" पर क्लिक करें और प्रस्थान व गंतव्य स्टेशन डालें।
5. टिकट की संख्या चुनें (एक बार में अधिकतम 6 टिकट)।
6. भुगतान लिंक पर पेमेंट करने के बाद तुरंत QR कोड टिकट मिल जाएगा।
7. एंट्री गेट पर QR कोड स्कैन कर सफर शुरू करें।
(ध्यान रहे, टिकट सिर्फ उसी दिन तक वैध रहेगा)
PhonePe से ऐसे बुक करें टिकट
- PhonePe ऐप खोलें → Commute सेक्शन → Metro → Delhi → Book QR Ticket।
- स्टेशन सिलेक्ट कर पेमेंट करें।
- तुरंत स्क्रीन पर QR कोड टिकट मिल जाएगा।
- इसी ऐप से आप मेट्रो स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं।
Uber से ऐसे मिलेगा टिकट
- Uber ऐप खोलें और Metro Tickets ऑप्शन चुनें।
- शुरुआती और आखिरी स्टेशन डालें, टिकट संख्या चुनें और UPI से पेमेंट करें।
- QR टिकट Uber ऐप में ही मिल जाएगा।
दिल्ली मेट्रो का नया किराया
DMRC ने 8 साल बाद किराए में बदलाव किया है। नए किराया स्लैब के अनुसार, अगर आप दिल्ली मेट्रो से सबसे लंबी यात्रा कर रहे हैं तो आपको 60 की जगह 64 रुपये देने होंगे। बता दें कि दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने 8 साल बाद टिकट के दाम बढ़ाए हैं, इससे पहले 2017 में भी टिकट के दाम बढ़ाए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications








