Home
News

दिल्ली पुलिस की मोबाइल एप से साढ़े पांच लाख रिपोर्ट हुई दर्ज

दिल्‍ली पुलिस ने मोबाइल ऐप के जरिए करीब साढ़ें पांच लाख से भी ज्‍यादा लोगों को फायदा मिल चुका है। लोगों ने एप्‍लीकेशन के जरिए चोरी, से लेकर पासपोर्ट और मोबाइल फोन गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिल्‍ली पुलिस ने अगस्‍त में ऐप को लांच किया था जिसमें लोग अपने डिजिटल साइन के जरिए रिपोर्ट दर्ज करा सकते थे साथ ही खोए हुए दस्‍तावेज फिर से बनवा सकते थे।

एप्‍लीकेशन जारी होने के बाद से अब तक करीब 8,000 पुलिस क्‍लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है ऐप्‍लीकेशन में 5 लाख से अधिक लोगों ने अपने सामान के खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है साथ ही उनका कहना है जल्‍द गाडि़यों के खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी एक नई एप्‍लीकेशन लांच की जाएगी।

दिल्‍ली पुलिस का कहना है 'दिल्ली पुलिस लॉस्ट रिपोर्ट' नाम की इस ऐप के जरिए लोगों को थानों के चक्‍कर नहीं लगाने पड़ते जो कई लोगों के लिए काफी राहत की बात है।

1

1

एप्‍लीकेशन को अपने मोबाइल में फ्री इंस्‍टॉल करने के बाद उसे ओपेन करें। 

2

2

एप्‍लीकेशन को प्रयोग करने के लिए सबसे पहले उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी लिखें और सबमिट करें दें। 

3

3

अब अगर आप अपने खोए हुए सामान की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं तो रजिस्‍टर के ऑप्‍शन पर क्ल्कि करें 

4

4

रजिस्‍ट ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फार्म खुल कर आ जाएगा जिसमें नाम पता और खोए हुए सामान का नंबर वगैरह भरना होगा। जैसे ड्राइवविंग लाइसेंसर खोया है तो उसका नंबर, या फिर पासपोर्ट खोया है तो पासपोर्ट नंबर। 

5

5

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आपको स्‍क्रीन पर एक कनर्फम मैसेज दिख जाएगा। 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X