Home
News

सावधान- 13 लाख रूपए के शाओमी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स बरामद, ऐसे करें पहचान

दिल्ली की मशहूर गफ्फार मार्केट से चीनी ब्रांड शाओमी के नकली प्रोडक्ट्स को ज़ब्त किया गया। चीनी स्मार्टफोन कंपनी का कहना है कि ये नकली प्रोडक्ट्स करीबन 13 लाख रूपए हैं। गफ्फार मार्केट के सप्लायर के पास से इन डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स को सीज़ किया गया।

सावधान- 13 लाख रूपए के शाओमी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स बरामद, ऐसे करें पहचान

13 लाख रूपए के नकली प्रोडक्ट्स बरामद

शाओमी ने एक प्रेस रिलीज जारी की जिसके मुताबिक नकली माल की जानकारी 15 नवंबर को पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मार्केट में छापेमारी की और 13 लाख रूपए के नकली शाओमी माल को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

13 लाख रूपए के माल में करीब 2000 प्रोक्ट्स शामिल थे, जिन्हें चार दुकानों से छापा मारकर बरामद किया गया है। शाओमी ने कहा है कि गफ्फार मार्केट की इन दुकानों में शाओमी के नकली ऐक्सेसरीज को बेचा जा रहा है।

ये प्रोडक्ट्स हैं शामिल

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी के मुताबिक इन डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स में Mi Powerbanks, Mi Necbands, Mi Travel Adaptor, Mi Earphones Basic, Mi Wireless Headsets, Redmi Air Dots आदि शामिल हैं।

कई सालों से हो रही है बिक्री

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पुलिस ने सामान ज़ब्त किए गए शॉप ओनर्स से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि वो कई सालों से नकली शाओमी प्रोडक्ट्स को बेचने के काम कर रहे हैं। बता दें कि नकली प्रोडक्ट्स से न सिर्फ कस्टमर्स का नुक्सान होता है बल्कि कंपनी को भी भारी घाटा उठाना पड़ता है।

जानकारी हो कि प्रेस रिलीज के ज़रिए शाओमी ने अपने कस्टमर्स को इससे बचने की सलाह दी है और कुछ तरीके बताएं हैं जिनसे नकली एक्सेसरीज की पहचान की जा सकती है।

ऐसे करें Xiaomi के नकली प्रोडक्ट्स की पहचान

----अगर आप Mi Power bank जैसे कुछ प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो इनमें कुछ सिक्योरिटी कोड्स होते हैं, इन कोड्स को आप ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करके ऑथेन्टिकेट कर सकते हैं।

----शाओमी का प्रोडक्ट खरीदने से पहले बॉक्स की पैकेजिंग और रिटेल बॉक्स पर ध्यान दें। अगर आप ऑरिजिनल में पहचान नहीं कर पा रहे हैं तो कंपनी की वेबसाइट से जांच कर सकते हैं।

--- सामान खरीदने वक्त ऑरिजनल लोगो की जांच ज़रूर करें।

--- जो डिवाइस शाओमी की फिटनेस कैटेगरी से जुड़े हुए हैं उनमें Mi Fit ऐप का सपोर्ट होता है। आप चेक करें और अगर सपोर्ट नहीं दिया गया है तो उस प्रोडक्ट को न खरीदें।

--- ध्यान दें कि शाओमी की हर ऑरिजनल बैटरी पर Li Poly Batteries लिखा होता है। अगर इसकी जगह अगर Li-ion लिखा हो तो सामान न लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi issued a press release according to which the information of fake goods was given to the police on 15 November. After this, the police raided the market and seized fake Xiaomi goods worth Rs 13 lakh.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X