Delhi Traffic Signals में बड़ा बदलाव, डिजिटल स्पीड लिमिट आएगी नजर
Traffic Signals In Delhi : दिल्ली में लगे ट्रैफिक सिग्नल में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक साइन शामिल किए जाएगें. बता दें कि टाइमर डिस्प्ले लगने से सटीक ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ स्पीड लिमिट की भी जानकारी मिलेगी. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को ऑफिसर्स को शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल पर इन डिवाइस को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया है.

मीटिंग के दौरान गाइडलाइंस जारी
उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से राजधानी में एनफोर्समेंट और चालान को कम से कम मैनुअल करने के लिए कहा. वहीं उन्होंने मीटिंग के दौरान एक गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को हैवी मोटर व्हीकल (HMV) द्वारा लेन नियम को सख्ती से लागू करने को भी कहा. इस मीटिंग में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के साथ अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए.

उन्होंने कहा कि हाईवे पर लेन एनफोर्समेंट अभ्यास काफी अधिक जरूरी और महत्वपूर्ण था, जहां देर रात और सुबह के समय ट्रकों को मंजूरी दी गई थी. स्टेटमेंट में कहा गया कि "इस मामले में पुलिस को बस स्टॉप पर ऑटो और ई-रिक्शा द्वारा भीड़भाड़ की समस्या का समाधान करने के लिए भी कहा गया है." दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू किए जा रहे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का जायजा लेते हुए सक्सेना ने शहर में अगले साल होने वाले जी-20 सम्मिट के साथ इसे समय पर पूरा करने के लिए कहा है.

उपराज्यपाल ने कहा ट्रैफिक कर्मियों को करे तैनात
MCD और NDMC समेत शहर में कई सड़क स्वामित्व एजेंसियों के पास पहले से मौजूद सड़क इंजीनियरिंग प्रस्तावों के मुद्दों के संबंध में एलजी ने मामलों को जल्द से जल्द हल करने के लिए हस्तक्षेप का भरोसा दिया. स्टेटमेंट में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया कि ट्रैफिक प्वाइंट पर कर्मियों की तैनाती यात्रियों और नागरिकों के लिए सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि एक दिन में एक खास प्वाइंट पर कौन से विशेष ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जाता है.
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए gizbot hindi ऐप डाउनलोड करें और हमें फॉलो करें. ताकि हम आप तक खबरों की जानकारी दे सके.


Click it and Unblock the Notifications







