दमदार फीचर्स के साथ Dell ने लॉन्च किए गेमिंग लैपटॉप
पॉपुलर कंप्यूटर कंपनी डेल ने गुरुवार को अपने गेमिंग पोर्टफोलियो को और बढ़ाते हुए इंडियन मार्केट में दो नए गेमिंग डिवाइस लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों डिवाइस को कंपनी ने हार्डकोर गेमर्स के लिए शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। डेल के Dell Inspiron 15 7000 (7577) गेमिंग नोट बुक है और Dell Inspiron 27 7000 AIO (ऑल इन वन) है।

कीमत की बात करें, तो Dell Inspiron 15 7000 (7577) गेमिंग नोटबुक की कीमत 1,27,390 रुपए है और Dell Inspiron 7 7000 ऑल-इन-वन (एआईओ) की कीमत 1,08,190 रुपए है। दोनों ही डिवाइस को इंडिया में मौजूद कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। डेल इंस्पिरॉन 15 7000 (7577) गेमिंग नोटबुक इंस्पिरॉन 15 7000 का अपग्रेड वर्जन है, जो इसी साल मई में लॉन्च हुआ था। इसके अपग्रेड मॉडल में इंटेल कॉर i7-7700HQ प्रोसेसर, 16 जीबी DDR4 2400MHz रैम दी गई है।
डेल इंस्पिरॉन 15 7000 (7577) गेमिंग नोटबुक में 15.6 इंच की एंटी ग्लेर एलईडी बैकलिट आईपीएस फुल एचडी डिस्प्ले, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1920x1080 है। कूलिंग को बनाए रखने के लिए इस नोटबुक में डुअल फैन दिया है। इसका वजन 2.65kg है और मैजरमेंट 389x274.7x24.95 मिलीमीटर। इस गेमिंग नोटबुक में 56Whr 4-cell बैटरी दी गई है और ये Windows 10 Home पर चलता है।

डेस्कटॉप लवर्स के लिए डेल ने इंस्पिरॉन 27 7000 AIO (ऑल इन वन) पेश किया है। ये इसमें 27 इंच की 4के UHD डिस्पले दी गई है। इसमें AMD रेडियॉन RX 580 ग्राफ्रिक कार्ड लगा हुआ है जिसकी मदद गेमर वीआर यानी वचुर्अल रियलिटी गेम्स का मज़ा भी उठा सकते हैं। इसमें multi-core Ryzen AMD प्रोसेसर और 16 जीबी रैम दी गई है। ये Hello सपोर्ट के साथ Windows 10 पर चलता है। इसमें डुअल ड्राइव ऑप्शन, SSD स्टोरेज और यूएसबी टाइप सी 3.1 पोर्ट दिया गया है।
डेल इंडिया के निदेशक (उत्पाद विपणन, उपभोक्ता और लघु व्यवसाय) एलेन जो जोश ने एक बयान में कहा, "एआईओ खंड में, 'डेल इंस्पाइरोन 27 एआईओ' उन ग्राहकों पर अपनी छाप छोड़ेगा, जो उच्च प्रदर्शन और बेहतरीन अनुभव जैसे वर्चुअल रियलिटी, 4 के यूएचडी डिस्प्ले की तलाश में हैं।"


Click it and Unblock the Notifications








